एक्सप्लोरर

Indore-Jammu Flight Service: इंदौर-जम्मू के बीच उड़ान सेवा शुरू, सिंधिया बोले- 'हिंदुस्तान का ताज आज देश के हृदय से जुड़ा'

Indore News: इंदौर से जम्मू के बीच उड़ान सेवा प्रारंभ हो गई है. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से वर्चुअल रूप से इसका शुभारंभ किया है.

Indore-Jammu flight service: मां अहिल्या की नगरी इंदौर और मां वैष्णो देवी की नगरी जम्मू के बीच सोमवार से सीधी उड़ान सेवा प्रारंभ हो गई है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने दिल्ली से वर्चुअल रूप से हरी झण्डी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया.

कब-कब चलेगी फ्लाइट

इंदौर से अब मां वैष्णो देवी का सफर आसानी से तय किया सकता है. सोमवार से इस नई हवाई यात्रा का शुभारंभ किया गया. देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर सोमवार को वर्चुअल कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतीकात्मक रूप से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रथम बोर्डिंग पास प्रदान किया गया. इसके बाद इंदौर के सिलिकॉन सिटी निवासी प्रीति शर्मा को एयरपोर्ट इंदौर में बोर्डिंग पास प्रदान किया गया. यात्री शर्मा ने बताया कि उन्हें इंदौर से इस उड़ान सेवा का लंबे समय से इंतजार था जो अब खत्म हुआ है. पहली ही फ्लाइट में वे अकेले ही मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही हैं. यह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित किया जाना है. ये फ्लाइट सवेरे 10 बजकर 10 मिनट से इंदौर से उड़ान भरेगी जो 12:05 बजे जम्मू पहुचेंगी.

MPPSC: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2019 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी बड़ी खबर, हाई कोर्ट ने उठाया ये कदम

क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण है. हिंदुस्तान के ताज जम्मू कश्मीर और हिंदुस्तान के हृदय इंदौर के बीच सीधी उड़ान सेवा प्रारंभ की गई है. आज देश का ताज अपने हृदय से जुड़ने जा रहा है. मां अहिल्या की नगरी इंदौर एक ऐतिहासिक शहर है, जो स्वच्छता और शिक्षा सहित कई मामलों में देश में प्रथम स्थान पर है. आज स्वच्छता में यह देश में ही नहीं विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है. यह देश का एकमात्र ऐसा शहर है जहां दो विश्व स्तरीय संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान मौजूद हैं. इंदौर अपनी विशेषताओं के कारण अब मिनी बांबे नहीं मिनी इंडिया का रूप ले रहा है.

सुविधाओं का हो रहा विस्तार 

आज हर्ष का विषय है कि इंदौर अनेक शहरों से कनेक्ट हो गया है. समर शेड्यूल में इंदौर को तीन अतिरिक्त शहरों से जोड़ा जा रहा है. जम्मू के साथ साथ अब विशाखापट्टनम और चंडीगढ़ भी इंदौर से जुड़ने जा रहे हैं. वही सिंधिया ने यह भी कहा कि इंदौर एयरपोर्ट में सुविधाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है. अंतर्राष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल के बाद अब यहां डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल भी बनने जा रहा है. एयरपोर्ट में तीन नए एयरोब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. यहां के ओल्ड टर्मिनल में स्टेट हैंगर बनाए जाने की स्वीकृति भी दी जा चुकी है.

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कही ये बात

मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर के लिए आज का दिन बड़ा पवित्र है. उन्होंने कहा कि मां अहिल्या की नगरी आज मां वैष्णो देवी की नगरी से जुड़ने जा रही है. इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी. सिंधिया के केन्द्रीय मंत्री बनने के पहले 8 जुलाई तक इंदौर देश के केवल 12 शहरों से जुड़ा था. सिंधिया के उड्डयन मंत्री बनने के बाद इंदौर देश के 23 से अधिक नये शहरों से हवाई सेवा से जुड़ गया है, जिसमें चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, गोवा, रायपुर, अमृतसर, पुणे, नागपुर, ग्वालियर, जबलपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, प्रयागराज, बेलगांव, हैदराबाद, किशनगढ़, सूरत, जोधपुर, शिर्डी और गोंदिया आदि शामिल है.

बता दें कि दिल्ली और इंदौर में इस अवसर पर समानांतर रूप से कार्यक्रम आयोजित हुआ. एयरपोर्ट इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, मधु वर्मा, प्रमोद टंडन, सुदर्शन गुप्ता, मोहन सेंगर उपस्थित थे. दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और वी.के. सिंह भी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े थे.

ये भी पढ़ें-

Vidisha News: 18 दिनों से हड़ताल पर बैठी हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ‘भीख’ मांगकर जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget