एक्सप्लोरर

MP Ganesh Visarjan: इंदौर के निर्मल कुंड में पहली बार किया गया गणेश की प्रतिमा का विसर्जन, जानें इसका मकसद

Ganesh Visarjan 2023: इंदौर में इस बार विशेष ढ़ंग से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इसके लिए बीते कई दिनों से जिला प्रशासन और नगर निगम लोगों से अपील कर रहा था.

Indore Ganesh Visarjan 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर को पूरे देश में 100 स्मार्ट सिटी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है. जिसको लेकर इंदौर नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था. इधर एक कदम आगे बढ़ते हुए हर बार की तरह इस साल भी नगर निगम ने भगवान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष कुंड तैयार किया गया था. इसके लिए इंदौर के प्रत्येक वार्ड में इस तरह की कुंड बनाए गए हैं, जहां पर प्रतिमाओं को एकत्रित करके उन्हें विसर्जित किया गया. 

इस बार इंदौर में प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं को लेकर पहले से ही दिशा निर्देश जारी किए गए थे. इस आदेश में कहा गया था कि पीओपी से मूर्तियां नहीं बनाई जाएंगी. इसको लेकर इंदौर के जिला कलेक्टर ने भी एक पत्र जारी किया था. जिसके बाद नगर निगम ने लोगों से मिट्टी की ही प्रतिमाएं बनाने की अपील की थी, जिससे पर्यावरण को साफ सुथरा और सुरक्षित बनाने में सहायता मिले. नगर निगम और प्रशासन की अपील का लोगों पर असर दिखा. 

इंदौर में अधिकतर मूर्तियां मिट्टी से बनाई गईं
प्रशासन की अपील को स्वीकार करते हुए अधिकतर लोगों ने मिट्टी की प्रतिमाएं ही स्थापित की थीं, जिन्हें नगर निगम द्वारा बनाए गए कुंड में पूरे भक्ति भाव और धार्मिक परंपराओं के साथ विसर्जित किया गया. इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने भी गृह क्षेत्र द्वारिकापुरी में निर्मल कुंड में गुरुवार (28 सितंबर) को पूरे विधि विधान के साथ गणेश विसर्जन किया, जहां उन्होंने शहर की सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की. 

निर्मल कुंड में गणेश जी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
इस विशेष पहल को लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पर्यावरण हितैषी निर्मल कुंड बनाए गए थे, जो सभी की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए गणेश विसर्जन के लिए उपलब्ध थे. इंदौर मेयर ने शहर वासियों से इस पावन पर्व पर निर्मल कुंड में ही गणेश विसर्जन करने और पर्यावरण में अपना योगदान देने की अपील की थी. निर्मल कुंड में गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जति करने बाद, उसे दोबारा निकाल कर पूरे विधि विधान से शहर के तालाबों और नदियों में विसर्जित किया गया.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: क्या इस बार शिवराज सिंह चौहान को मिलेगा टिकट? कांग्रेस ने BJP से पूछा सवाल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget