एक्सप्लोरर

MP Election 2023: क्या इस बार शिवराज सिंह चौहान को मिलेगा टिकट? कांग्रेस ने BJP से पूछा सवाल

MP Elections 2023: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पूछा है कि जब उनकी अपनी ही पार्टी को उन पर भरोसा नहीं है तो राज्य की जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी?

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के समर में राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर वार पलटवार जारी है. इस बीच विपक्षी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई नहीं जानता कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया जाएगा या नहीं.

'उनकी पार्टी को ही उनपर भरोसा नहीं'
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा अब तक जारी उम्मीदवारों की तीन सूचियों में सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल नहीं है. वहीं इसी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पूछा है कि जब उनकी अपनी ही पार्टी को उन पर भरोसा नहीं है तो राज्य की जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी?

'पता नहीं नाम आएगा या नहीं'
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बीजेपी की सूचियां सामने आ रही हैं, लेकिन इनमें उनके (चौहान के) कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के नाम हैं. चौहान का नाम अब तक सूची में नहीं आया है. लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. किसी को नहीं पता कि उनका नाम सूची में आएगा या नहीं."

अब तक 79 नामों का एलान
बीजेपी ने अब तक 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं. इन तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है. नायक ने यह भी दावा किया कि बीजेपी के केंद्रीय नेता चुनाव से पहले 'चौहान का नाम' भी नहीं ले रहे हैं.

शिवराज-सिंधिया को अब तक टिकट नहीं
बता दें कि मध्य प्रदेश बीजेपी के दो लिस्ट में सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम नहीं होने से कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. दूसरी सूची में कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जबकि इसमें सिंधिया को अब तक टिकट नहीं दिया गया है. इसको लेकर भी प्रदेश में काफी चर्चाएं हैं.

ये भी पढ़ें

MP Elections: तीन बसों से भोपाल पहुंचे BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थक, इंदौर से टिकट देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget