एक्सप्लोरर

Watch: इंदौर DAVV के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है वजह?

Indore News: डीएवीवी इंदौर की छात्राओं का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले को लेकर परिषद के सदस्य डॉक्टर ए. के द्विवेदी ने समाधान न होने पर राज्यपाल से शिकायत करने की चेतावनी दी है.

MP News: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में भीषण गर्मी के दौरान पीने का पानी का संकट पैदा हो गया. पानी न मिलने पर छात्राओं ने वार्डन से शिकायत की लेकिन वार्डन ने इनकी बात को अनसुना कर दिया. जिसके बाद छात्राओं ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक वीडियो बनाया और उसे अपलोड कर दिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

गर्ल्स हॉस्टल में पीने के पानी की कमी
वायरल वीडियो में छात्राओं को कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें इस भीषण गर्मी में पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने तमाम वह परेशानियां बताई. उन्होंने कहा कि वार्डन उनकी कोई सुनवाई नहीं करती. इस मामले में छात्राओं ने अब विश्वविद्यालय प्रबंधन से मदद की की गुहार लगाई है. वही वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने वार्डन से जवाब तलब करने की बात कही है.

छात्राओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में पानी पीने के पानी की कमी हो गई है. आलम यह है कि वाटर कूलर बंद है और छात्राओं को बाहर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है. ऐसी गर्मी में जब लोगों को गला तर करने के लिए ठंडा पानी और शीतल पेय का सहारा लेना पड़ रहा हो वहां इन छात्रों को बहार से लेकर पानी पीना पड़ रहा है. इस बात से गुस्साईं छात्राओं ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इस मामले में अब विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य डॉ. एके द्विवेदी ने इसे विश्वविद्यालय की छवि पर धब्बा बताया है. उन्होंने कहा है कि छात्राओं की शिकायत गंभीर है और इस मामले में राजभवन से भी संपर्क करके राज्यपाल से शिकायत करेंगे. 

खाने और बिजली की भी बताई समस्या
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पंडित रमाबाई गर्ल्स हॉस्टल में छात्राएं पानी की कमी से जूझ रही है. वायरल वीडियो में छात्राएं एक-एक कर अपनी समस्याएं बता रही हैं. उनका कहना हैं कि वे बाहर से पानी लाने को  मजबूर हैं. हॉस्टल में जो पानी आता है वो भी गंदा आता हैं जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं. इसके अलावा छात्राओं ने कहा कि उन्हें खाने और बिजली से जुड़ी समस्याएं भी हैं. कई घंटे तक बिजली गुल रहने से पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है.

राज्यपाल से शिकायत करने की चेतावनी
आपको बता दें कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को ए प्लस-प्लस ग्रेड मिला हुआ है और इस मामले में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन तक भी शिकायत की गई है. परिषद के सदस्य डॉक्टर ए. के द्विवेदी ने कहा कि अगर समय रहते शिकायत का समाधान नहीं होता है तो वह राज्यपाल से इस मामले की शिकायत करेंगे. 

यह भी पढ़ें: नेताओं को सिर्फ इतने रुपये खर्च करने की अनुमति, चुनाव आयोग ने हर सीट पर तय किए अलग-अलग रेट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget