एक्सप्लोरर

Indore Corona Update: कोरोना की तीसरी लहर के बीच इंदौर संभाग से राहत की खबर! इन पांच जिलों के आंकड़ों में है खास बात

Indore Corona Update: इंदौर संभाग के आंकड़े बढ़े हुए इसलिए नजर आ रहे हैं क्योंकि जिले में जनसंख्या घनत्व अधिक है और ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है.

Indore Corona Update: इंदौर संभाग में कोरोना की तीसरी लहर भयावह साबित नहीं हुई. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संभाग के 8 में से 5 जिलों में कोविड-19 के कारण एक भी मौत का मामला उजागर नहीं हुआ. इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर ने मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई इंदौर को कोरोना का हॉट स्पॉट बना दिया था. कोरोना की तीसरी लहर में भी स्थिति बेकाबू होने के डर से लोग भयभीत थे. लेकिन टीकाकरण और सरकारी प्रयासों के नतीजे में तीसरी लहर की आशंका को मात दे दिया गया. 

संभाग के 5 जिलों में एक भी मौत कोरोना से नहीं       
साल 2021 की शुरुआत में कोरोना की दूसरी लहर उफान पर थी. इस दौरान इंदौर जिले सहित समूचे संभाग में लाशों के ढेर लग रहे थे. तीसरी लहर की आमद के पहले टीकाकरण का काम युद्ध स्तर पर चलाया गया और उसी का परिणाम है कि इस दफा इंदौर संभाग में पहले के मुकाबले अपेक्षाकृत कम हानि हुई. क्षेत्रीय निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) इंदौर संभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक आठ जिलों में से पांच जिलों में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से लेकर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह तक कोरोना संक्रमित किसी भी शख्स की मौत का मामला सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि बीते एक माह के दौरान इंदौर संभाग में कोरोना संक्रमित लोगों में से 32 लोगों की मौत हुई है, मृतकों में 25 का आंकड़ा अकेले इंदौर जिले से है. 

टीकाकरण की वजह से भवायह नहीं हुई तीसरी लहर
क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अशोक डागरिया के मुताबिक 25 दिसंबर से लेकर 29 जनवरी तक अलीराजपुर, झाबुआ, धार, खंडवा और बुरहानपुर जैसे आदिवासी इलाकों में भी किसी शख्स ने कोरोना के कारण जान नहीं गंवाया. उन्होंने राहत के पीछे टीकाकरण कार्यक्रम का असर माना है. डागरिया ने लोगों के कोविड अनुरूप व्यवहार के पालन को भी क्रेडिट दिया है. उनका कहना है कि सरकारी गाइडलाइन का पालन जिम्मेदारी से किया गया. उन्होंने बताया कि तीसरी लहर के दौरान कोरोना से मरनेवालों में अधिकतर बुजुर्ग लोग शामिल हैं क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर थी. उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव सबसे ज्यादा इंदौर जिले में देखा गया.

करीब 55 हजार लोग संक्रमण का शिकार हुए है, दूसरे नंबर पर खरगोन में 3 हजार और बड़वानी में 1200 लोग कोरोना की चपेट में आए. आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में तीसरी लहर के पहले ही 80 से 90 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था और इसी का परिणाम है कि राज्य में संक्रमण का असर कम देखा जा रहा है. हालांकि इंदौर संभाग के आंकड़े बढ़े हुए इसलिए नजर आ रहे हैं क्योंकि जिले में जनसंख्या घनत्व अधिक है और ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. लिहाजा संभाग में अकेले इंदौर जिले को छोड़कर हालात बेहतर ही माने जा सकते हैं.

WB School Reopen: पश्चिम बंगाल में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, ऑफिसों में 75% कर्मचारियों के आने की मिली छूट

CM ममता बनर्जी ने गवर्नर Jagdeep Dhankhar को Twitter पर किया ब्लॉक, लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget