एक्सप्लोरर

MP Politics: इंदौर में पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के पुतले पर कालिख पोत लटकाया

Protest In Indore: शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया की जिला शिक्षा कार्यालय पर मंत्री इंदर सिंह परमार का चेहरा काला कर पुतले को लटकाया गया. 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 13 पेपर लीक हुए.

Indore Congress: इंदौर में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक (Paper Leak) मामले को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने जमकर नारबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के पुतले पर कालिख पोत कर अनूठा प्रदर्शन करते हुए शिक्षा कार्यालय पर टांगा दिया. कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा की जा रही है.

कोई मुद्दा छोड़ना नहीं चाहती कांग्रेस
दरअसल, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस कोई भी मुद्दा जो बीजेपी सरकार के खिलाफ हो उसे छोड़ना नहीं चाहती है. इसी कड़ी में मंगलवार सुबह शिक्षा कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के पुतले पर कालिख पोत कर प्रदेश में कक्षा आठवीं के संस्कृत के पेपर के लीक होने और 10वीं व 12वीं की परीक्षा के पेपर लीक कर लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगाने का आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने स्कूल शिक्षा मंत्री का पुतला जिला शिक्षा कार्यालय पर टांग कर अनूठा प्रदर्शन किया.

क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता
शहर कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया की जिला शिक्षा कार्यालय बड़ा गणपति पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का चेहरा काला कर पुतले को लटकाया गया. उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 13 पेपर लीक हुए. इसके बाद भी बीजेपी की अंधी, गूंगी और बहरी सरकार छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के लिए लगी हुई है. वर्तमान में कक्षा आठवीं का संस्कृत का पेपर लीक हो गया है. उसके कारण 25 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है. पहले 10वीं और 12वीं की परीक्षा के पेपर लीक हुए, अब कक्षा आठवीं के पेपर लीक हो रहे हैं. संस्कृत का पेपर लीक हो चुका है और गणित के पेपर को भी आगे बढ़ा दिया गया है. निश्चित रूप से बीजेपी की सरकार लीक सरकार बन कर रह गई है.  इसी के विरोध में जिला शिक्षा कार्यालय पर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के पुतले पर कालिख पोती है और जिला शिक्षा कार्यालय के गेट पर बांध दिया. प्रदर्शन में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह यादव, अनूप शुक्ला, विजय यादव मौसा सहित कई कांग्रेसी जन उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : Bhopal News: 2 दिन से आग की चपेट में भोपाल की आदमपुर कचरा खंती, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget