एक्सप्लोरर

Indore: यूं ही नहीं स्वच्छता में नंबर-1 है इंदौर, रंगपंचमी के बाद पूरा शहर एक घंटे में हुआ चकाचक!

MP News: रंगपंचमी के मौके पर इन्दौर में गैर निकलती है और उसमें लाखों लोग मौजूद रहते हैं, गैर में टैंकरों से पानी, रंग व गुलाल उड़ाया जाता है जिससे गैर के निकलने वाले रास्ते पर काफ़ी कचरा भी हो जाता है.

Indore News: इंदौर (Indore) शहर यूं ही देश का नंबर एक स्वच्छ शहर नहीं बना, यहां के लोगों की रग-रग में स्वच्छता को लेकर जुनून है. इसकी एक बानगी रंगपंचमी के मौके पर देखने को मिली. दरअसल रंगपंचमी (Rangpanchami) के मौके पर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में निकली रंगारंग गैर में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए, इसमें टनों रंग और गुलाल से पूरा राजवाड़ा परिसर रंगमय हो गया, लेकिन कार्यक्रम के बाद 500 से अधिक निगम के सफाई कर्मियों ने एक घंटे के अंदर शहर की सफाई कर डाली.

कार्यक्रम के बाद शहर की सफाई में जुटे इंदौरवासी
इंदौर शहर में पंचमी के मौके पर निकलने वाली परंपरागत गैर को देखने व उसका मज़ा लूटने के लिए राजवाड़ा पर लाखों लोग जमा हुए, इस कार्यक्रम में जमकर गुलाल उड़ाया गया लेकिन इंदौर के लोगों ने इसके बाद एकसाथ मिलकर पूरे राजवाड़ा की सफाई कर डाली.

चंद घंटों में सड़क से पूरा कचरा साफ
दरअसल रंगपंचमी के मौके पर इन्दौर में गैर निकलती है और उसमें लाखों लोग मौजूद रहते हैं जिसमें टैंकरों से पानी, रंग व गुलाल उड़ाया जाता है जिससे काफ़ी कचरा भी गैर के निकलने वाले रास्ते में हो जाता है. उसी कड़ी में रविवार को रंगपंचमी के मौके पर भी काफी कचरा सड़कों पर फैला लेकिन इन्दौर ने फिर देश को बता दिया कि वह छह बार से ऐसे ही नहीं स्वच्छता में नंबर वन नहीं आ रहा है.

सफाई अभियान में लगाए गए 500 सफाईकर्मी
इधर नगर निगम के एडिश्नल कमिश्नर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में निकले परंपरागत रंगारंग गैर यात्रा के बाद नगर निगम का अमला सड़कों पर उतर गया था. जहां राजवाड़े पर बड़े स्तर पर सफाई अभियान किया शुरू किया जिसमें कई आधुनिक मशीनों की सहायता से राजवाड़ा परिसर के चारों ओर सफाई अभियान चलाया गया.

500 से अधिक सफाईकर्मी ने मिलकर पूरे राजवाड़ा परिसर को साफ किया. इस दौरान निगम की 15 स्वीपिंग मशीन और कचरा वाहनों से हजारों जोड़ी जूते चप्पल और प्लास्टिक की बोतलों को हटाया गया.

'गैर के सभी रूट हुए चकाचक'
नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि गैर के जितने भी रूट हैं, सफाईकर्मियों ने उन्हें एक घंटे के अंदर साफ कर दिया. उन्होंने कहा कि इस बार गिर यात्रा में हर वर्ष की तुलना में अधिक लोग शामिल हुए थे जिसकी वजह से सफाईकर्मियों के स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई. इसी के साथ इंदौर नगर निगम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंदौर को स्वच्छता में यू हीं नंबर वन नहीं कहा जाता.

यह भी पढ़ें:

MP News: भिंड में अचानक क्रैश होकर जमीन पर आ गिरा ड्रोन, गांव में फैली दहशत, फिर जो हुआ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वालीं...', प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए क्या बोले CM मोहन यादव?
'लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वालीं...', प्रियंका गांधी पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
Morena Train Accident: मुरैना में बड़ा हादसा, आग की अफवाह से भगदड़, दूसरी ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत
मुरैना में बड़ा हादसा, आग की अफवाह से भगदड़, दूसरी ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत
MP News: बराखड़ मॉब लिंचिंग मामले में 14 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट परिसर में हंगामा
MP News: बराखड़ मॉब लिंचिंग मामले में 14 दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट परिसर में हंगामा

वीडियोज

Tej Pratap On Khan Sir: 'खान सर ने ही कराया मर्डर' ..रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के विरोधी!
Russia Ukraine War: रूस के मिसाइल अटैक से दहला यूक्रेन! | Zelenskyy | Kyiv Attack | Breaking
Pakistan Air Force Plane Crash: Pak वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत
Teacher Recruitment Scam Case में Abhishek Banerjee से पूछताछ | Bengal TMC News
Crude Price Crash: खत्म हो गया तेल संकट? जानिए एक्सपर्ट की राय | Middle East Crisis | Hormuz | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पर जहाजों का गुजरना अभी भी जोखिम भरा', US-ईरान डील के बावजूद क्यों BIMCO का अलर्ट?
'हॉर्मुज पर जहाजों का गुजरना अभी भी जोखिम भरा', US-ईरान डील के बावजूद क्यों BIMCO का अलर्ट?
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई...'
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई...'
कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे? जानें वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे? जानें वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
Theatre Releases 19th June: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा, 5 फिल्में होंगी रिलीज
Explained: US-ईरान शांति समझौते से 3 चरणों में मिलेगी राहत! भारत में कैसे दिन-ब-दिन सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल और सामान?
US-ईरान शांति समझौते से 3 चरणों में मिलेगी राहत! कैसे भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और सामान
US-ईरान डील: मिडिल ईस्ट के भयावह युद्ध का अंत नजदीक, अगले 60 दिन काफी महत्वपूर्ण, जानें क्यों?
US-ईरान डील: मिडिल ईस्ट के भयावह युद्ध का अंत नजदीक, अगले 60 दिन काफी महत्वपूर्ण, जानें क्यों?
TMC Crisis: TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
TMC की बागी शताब्दी रॉय बोलीं- 'मुझे आप लोग पागल कर रहे है जुलाई में...'
Video: बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
बीएड कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर जमकर लगाए ठुमके, अपने डांस से बांधा समां- वीडियो वायरल
Embed widget