एक्सप्लोरर

MP News: भिंड में अचानक क्रैश होकर जमीन पर आ गिरा ड्रोन, गांव में फैली दहशत, फिर जो हुआ...

Survey For Ater Dam: जिले में पहली बार ड्रोन गिरने की घटना हुई है. इसे देखकर लोग डर गए. यह ड्रोन दो फुट लम्बा हवाई जहाज के मॉडल जैसा होने के कारण लोग पहले इसे आसमान में हवाई जहाज उड़ता हुआ समझ रहे थे.

Bhind Drone Crash : भिंड जिले के अटेर (Ater) इलाक़े के नावली व्रन्दावन गांव में पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब शनिवार (Saturday) देर शाम एक ड्रोन (Drone) अचानक आकर गिर गया. इससे आसपास के लोग ड्रोन को देखकर भयभीत हो गए. ड्रोन गिरने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अटेर थाना पुलिस (Police) ड्रोन को जब्त कर थाने ले गई. जांच में में पता चला ड्रोन सीडब्लूसी (CWC) कंपनी का बताया जा रहा. ड्रोन को रविवार को कंपनी के कर्मचारी अपने साथ ले गए.

मंदिर के दो चक्कर लगाने के बाद गिरा ड्रोन
दरअसल, अटेर के नावली व्रन्दावन गांव में शनिवार दोपहर गांव के पास बने मंदिर आश्रम के ऊपर एक ड्रोन ने दो चक्कर लगाए फिर अचानक आश्रम के पास खेत में जाकर गिर गया. तभी आश्रम में रह रहे नागा साधु निर्मलदास महाराज ने देख लिया. वे मौके पर पहुंचे और ड्रोन को उठाकर आश्रम ले आए. ड्रोन गिरने की घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों की लगी तो दहशत का माहौल बन गया. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

इसी दौरान कुछ लोगों ने ड्रोन गिरने की सूचना अटेर थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची अटेर थाना पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया और अपने साथ थाने ले गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ड्रोन गिरने की जिले में पहली घटना
जानकारी हो कि जिले में पहली बार ड्रोन गिरने की घटना हुई है. इसे देखकर लोग डर गए. यह ड्रोन दो फुट लम्बा हवाई जहाज के मॉडल जैसा होने के कारण लोग पहले इसे आसमान में हवाई जहाज उड़ता हुआ समझ रहे थे. जब नीचे आकर गिरा तब लोग डर गए. मौके पर ग्रामीण गए तो लोगों को समझ में आया कि ये ड्रोन है.

सर्वे के दौरान क्रैश हुआ था ड्रोन
इस मामले में अटेर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर देविंद्र राठौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इटावा इलाके में पचनदा के पास में केंद्रीय जला आयोग की तरफ से एक डैम का निर्माण कराया जाना है. इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है. ऐसे में यह कंपनी पचनदा नदी होते हुए चंबल के अटेर इलाके तक सर्वे करते हुए पहुचे थे. अचानक ड्रोन क्रैश हो जाने के कारण यह नावली वृंदावन गांव के पास बने नागा आश्रम के पास आकर क्रेश होकर गिर गया था. अटेर थाने पर कंपनी के कर्मचारियों के पहुंचने पर उन्हें ड्रोन वापस कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: MP Culture: मशालों की रोशनी में गूंजेंगी घुंघरू की आवाज, जानें कब तक चलेगा करीला मेला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget