एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो बार चलेगी, रीवा से चलने वाली ये ट्रेन रहेगी कैंसिल, जानें डीटेल्स

MP Railway News: 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पश्चिम रेलवे ने MP के दो रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजना है. इसके तहत चंदेरिया और देवास स्टेशन को 50 करोड़ की लागत से आधुनिक बनाने की योजना है.

Western Railway News: भारतीय रेल (India Railway) को देश में सफर के लिए लाइफ लाइन माना जाता है. रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. यह अन्य साधनों के मुकाबले सस्ता भी है. सरकार भारतीय नागरिकों के सहूलियत के लिए लगातार स्टेशनों और ट्रेनों को विकसित कर रही है. इसी कड़ी में पश्चिमी रेलवे ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत रतलाम (Ratlam) के दो रेलवे स्टेशनों को विकसित करेगा. इसी के मद्देनजर रेलवे ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में आमूल चूल परिवर्तन किया है. 

पश्चिम रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक रतलाम मंडल के इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19307/19308 इंदौर चंडीगढ़ इंदौर एक्‍सप्रेस अब सप्ताह में दो बार चलेगी. ये ट्रेन वर्तमान में साप्‍ताहिक है. यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए, ये ट्रेन अब सप्ताह में दो बार अप डाउन करेगी.  वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी रतलाम मंडल प्रदीप शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्‍या 19307 इंदौर चंडीगढ़ एक्‍सप्रेस 4 अगस्‍त 2023 से सप्‍ताह में प्रति गुरूवार और शुक्रवार को चलेगी. इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 19308 चंडीगढ़ इंदौर एक्‍सप्रेस 5 अगस्‍त 2023 से प्रति शुक्रवार और शनिवार को चलेगी. ट्रेन के ठहराव, आगमन, प्रस्‍थान समय, कोच कंपोजिशन इत्‍यादि में कोई बदलाव नहीं किया गया है.   

रीवा-डॉअम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस ट्रेन इस डेट से रहेगी निरस्त

रीवा स्‍टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने डॉ. अम्‍बेडकर नगर से रीवा के मध्‍य चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11704/11703 को कुछ दिनों के लिए निरस्त कर दिया है. इस संबंध में वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्‍या 11703 (रीवा-डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस) 3 से 24 अगस्‍त 2023 तक और गाड़ी संख्‍या 11704 (डॉ. अम्‍बेडकर नगर- रीवा एक्‍सप्रेस) 4 से 25 अगस्‍त 2023 तक निरस्‍त रहेगी. 

देवास और चंदेरिया स्टेशन को किया जाएगा विकसित

'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के दो रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजना है. इस योजना के तहत चंदेरिया स्‍टेशन को लगभग 21 करोड़ और देवास स्‍टेशन को 29 करोड़ की लागत विकास योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी. इसमें 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान भी शामिल है. इसके अलावा स्टेशन के अगले हिस्से में सुधार, स्टेशन प्रवेश द्वार, एप्रोच रोड, सर्कुलेटिंग क्षेत्र, पार्किंग क्षेत्र का सौंदर्यीकरण आदि शामिल है. इसमें यात्री सुविधाओं में सुधार भी शामिल है, साथ में प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसरों में बेहतर प्रकाश व्‍यवस्‍था करने की योजना भी शामिल है. 

पश्चिम रेलवे के 120 स्टेशनों को किया जाएगा विकसित

दिव्यांगजन सुविधाओं के अपग्रेडेशन सहित प्लेटफॉर्म सरफेसिंग, प्लेटफॉर्म कवरशेड और बुकिंग कार्यालय, साइनेज, बेहतर शौचालय ब्लॉक, प्रतीक्षा कक्ष, पीने योग्य पेयजल सुविधाएं, बैठने की व्यवस्था आदि की जा रही है.  गौरतलब है कि महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अपग्रेडेशन और परिवर्तन के लिए पश्चिम रेलवे के 120 स्टेशनों की पहचान की गई है, जिनमें से 87 स्टेशन गुजरात, 16 स्टेशन महाराष्ट्र, 15 स्‍टेशन मध्य प्रदेश और 2 स्टेशन राजस्थान राज्‍य में हैं. 

ये भी पढ़ें: Indore: किशोर दा के कॉलेज ने उनके जन्मदिन पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम, स्मारक बनाने की उठाई मांग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget