एक्सप्लोरर

Indore: किशोर दा के कॉलेज ने उनके जन्मदिन पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम, स्मारक बनाने की उठाई मांग

Kishore Da Birthday: किशोर कुमार के जन्मदिन पर क्रिश्चियन कॉलेज ने उनके गीतों की यादगार महफिल सजाई. इस कॉलेज से 1946 में स्नातक में एडमिशन लिया. कॉलेज के समय में किशोर दा कभी ने स्टेज पर नहीं गाया.

Kishore Kumar Birthday Celebration in Indore: सदाबहार गायक, अभिनेता और हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार का जन्म दिन इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज में मनाया गया. इस सेलिब्रेशन में जहां किशोर दा के फैंस ने केक काटा. वहीं उनके गीतों की प्रस्तुति के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. ये आयोजन कॉलेज प्रबंधन और पूर्व विद्यार्थियों ने मिलकर किया. किशोर कुमार क्रिश्चियन कॉलेज के पुराने छात्र रहे हैं और वे यहां की कई यादों का अक्सर जिक्र किया करते थे.

किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खण्डवा में 4 अगस्त 1929 को हुआ था. उन्होंने यहां से आरंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद, इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली. इसी दौरान उन्होंने मुंबई का रूख किया था और फिर फिल्मों में सुपर स्टार बने. किशोर कुमार जब भी खण्डवा आते थे तब वे इंदौर में अपने मित्रों से मिलने आते थे. वे कई बार क्रिश्चयन कॉलेज भी आये. उन्होंने 11 जुलाई 1946 को क्रिश्चियन कॉलेज में एडमिशन लिया था. तब से किशोर और इंदौर की यादों का सिलसिला ऐसा चला कि ये अमर हो गया. 

कॉलेज में किशोर ने कभी स्टेज पर नहीं गाया गाना

शुक्रवार (4 अगस्त) को किशोर कुमार के जन्मदिन के मौके पर उनके प्रशंसकों ने उनके गीतों की यादगार महफिल सजाई. इस कार्यक्रम किशोर कुमार के सदाबहार गानों के जरिये लोगों ने शमा बांध दिया. किशोर कुमार क्रिश्चियन कॉलेज की कैंटीन, क्लास रूम और कैंपस में मौजूद इमली के पेड़ के नीचे अक्सर गाना गाया करते थे. किशोर दा का 5 रुपया 12 आना वाला गाना भी इसी कॉलेज से जुड़ा एक किस्सा था. एक रोचक बात ये भी है कि कॉलेज के दिनों में किशोर कुमार ने कभी स्टेज पर गाना नहीं गया. वह शुरू से ही प्लेबैक करना पसंद करते थे. 

किशोर कुमार की याद में स्मारक बनाने की कॉलेज की मांग

कॉलेज प्रबंधन चाहता है कि किशोर कुमार की याद में यहां एक स्मारक बने. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए विधायक उमंग सिंगार ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर इस पूरे कॉलेज का कायाकल्प किया जाएगा. कार्यक्रम में किशोर कुमार के कई यादगार नग्मे प्रस्तुत किये गए. इस आयोजन में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन, रजिस्ट्रार अजय वर्मा, कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के अलावा कॉलेज के कई पूर्व विद्यार्थी और बड़ी संख्या में किशोर के फैंस मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर से खंडवा तक बाढ़ का अलर्ट, बरगी डैम के गेट खोलने से खतरे के निशान से ऊपर पहुंची नर्मदा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget