एक्सप्लोरर

'लकी कपड़े' पहन कर ही चेन स्नैचिंग करता था गिरोह, लाल ट्रैकसूट और काली टोपी वाले 4 आरोपी अरेस्ट

Indore News: पुलिस ने बताया कि चेन झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने कहा, "जब वो लकी कपड़े पहनकर वारदात करने के लिए निकलते थे तो कभी पकड़े नहीं जाते थे."

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने सोने की चेन झपटने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन बदमाश सीधे-सीधे लूट की वारदात को अंजाम देते थे. सबसे बड़ी बात यह है कि लुटेरे ने यह खुलासा किया है कि जब भी वह लाल ट्रैक सूट और काली टोपी पहनकर वारदात करने के लिए निकला, तब वह खाली हाथ नहीं लौटा. इसके अलावा वह जब लकी कपड़े पहनकर वारदात करने के लिए निकलता था, तो कभी पकड़ा भी नहीं गया.

इंदौर के पुलिस उपयुक्त विनोद कुमार मीणा ने बताया कि चेन झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, चेन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले हिमांशु महिवाल और राहुल राणावत निवासी शाजापुर और पीयूष जैन निवासी कालानी नगर इंदौर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे गिरोह का सरगना हिमांशु महिवाल है, उस पर लूटपाट मारपीट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है.

आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
वह साल 2023 में जेल से छूटकर बाहर निकाला और फिर उसने गिरोह बनाकर चेन लूटने की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया. इसके अलावा राहुल राणावत पर भी पुराना एक अपराध दर्ज है, जबकि पीयूष जैन पर कर मामले में अलग-अलग थानों में मामला पंजीबद्ध है. इस मामले में लूट का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर को भी पकड़ा गया है. विनोद कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी हिमांशु ने एक बड़ी ही रोचक बात पुलिस के सामने कही. 

उसने कहा कि वह लाल कलर का ट्रैकसूट और काली टोपी पहनकर लूट की वारदात को अंजाम देने जाता था, तो खाली हाथ कभी नहीं लौटता था. उसने यह भी बताया कि यह कपड़े उसके लिए काफी लकी साबित हुए हैं. इन कपड़ों में कभी भी वह पकड़ा नहीं गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उसके दावे की पुष्टि भी की. उसने जब भी वारदात को अंजाम दिया तो लाल ट्रैकसूट और काली टोपी पहनने के साथ-साथ मुंह पर मास्क लगा रखा था. 

इन मामलों का हुआ खुलासा
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संगम नगर में साल 2023 में हुई वारदात का खुलासा भी इन्हीं बदमाशों से हुआ है. इसके अलावा आरोपियों ने अमृत गार्डन के अंदर, अंबिका पुरी और विद्या धाम इलाके में भी चेन लूटने की जो वारदात की थी, उसका खुलासा आरोपियों से हो चुका है. इसके अलावा लूट का माल भी बरामद कर लिया गया है.

सीमांकन के लिए मांगे थे 50 हजार की रिश्वत, रतलाम में 40 हजार लेते रंगे हाथ पटवारी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget