एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में भिक्षावृत्ति करना प्रतिबंधित, प्रशासन ने 22 लोगों को राजस्थान भेजा

Indore News: इंदौर में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त है. प्रशासन ने होटल में रुके भिक्षावृत्ति में शामिल 22 लोगों को राजस्थान भेज दिया है.

Indore News: देश में स्वच्छता के मामले में नंबर वन पायदान पर खड़े इंदौर में अब भिक्षावृत्ति करने वालों के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया गया है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है. इस मुहिम के तहत भिक्षावृत्ति में संलग्न लोगों को रेस्क्यू कर पुनर्वासित करने की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में काफी सफलताएं मिल रही है. इंदौर को आने वाले समय में भिक्षावृत्ति मुक्त बना दिया जाएगा. 

उन्होंने कहा, ''इसके लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा सात दलों के माध्यम से लगातार शहर में कार्रवाई की जा रही है. जहां भी भिक्षावृत्ति करने की शिकायत मिल रही है, वहां इसमें संलग्न लोगों को घर जाकर परिवार वालों के साथ समझाइश दी जा रही है. इतना ही नहीं समझाइश के बावजूद भिक्षावृत्ति करने वाले भिक्षुओं को रेस्क्यू कर पुनर्वास केंद्रों में रखा जा रहा है.

22 लोगों को भेजा राजस्थान
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी कि इंदौर की एक होटल में 22 लोग रुके हुए हैं, जिनमें 11 महिलाएं और 11 नाबालिक बच्चे हैं. जो कि राजस्थान से भिक्षावृत्ति करने के लिए आए हुए हैं. इस सूचना के आधार पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बस स्टैंड से रेस्क्यू किया और वापस राजस्थान भेज दिया.

होटल और धर्मशाला संचालकों को अल्टीमेटम 
कलेक्टर ने बताया कि होटल,  लॉज, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि संचालित करने वाले संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दे दिए गए हैं कि वे अपने होटल,  लॉज में ऐसे लोगों को आश्रय न दे जो इंदौर में भिक्षावृत्ति करते हैं. उन्होंने बताया कि आगामी समय में आश्रय देने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

इन स्थानों पर की करवाई
महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने एक सप्ताह में अन्नपूर्णा मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर, भंवर कुआ चौराहा, टावर चौराहा, अग्रसेन चौक, खजराना गणेश मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बालाजी मंदिर, सत्य साई चौराहा आदि पर अभियान चला कर 100 से अधिक भिक्षावृत्ति करने वालों को पुनर्वासित किया है. 

Garba Mahotsav: 'गरबा महोत्सव में आने वाले लोगों...', एमपी के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget