एक्सप्लोरर

Indore Pollution: देश के सबसे साफ शहर में वायु प्रदूषण से बढ़ी चिंता, महापौर बोले-'सुंदर चांद पर लग रहा दाग'

MP News: इंदौर में हर दूसरे शख्स पर एक वाहन है. गाड़ियों का अनुपात देश में सबसे ज्यादा है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यातायात और वायु गुणवत्ता की समस्याएं ‘‘सुंदर चांद पर दाग’’ की तरह हैं.

Indore Pollution Update: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में वायु प्रदूषण की बढ़ती चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने बुधवार को चिंता जताई है. उन्होंने शहर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के प्रयासों को तेज किए जाने की जरूरत बताई है. गौरतलब है कि परिवहन, निर्माण और उद्योगों की तेज गतिविधियों से इंदौर के वायु प्रदूषण की स्थिति खराब हो रही है. विशेषज्ञों ने कहा कि हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए प्रयासों को तेज करनी की आवश्यकता है. गौरतलब है कि हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करने वाले वैश्विक गठजोड़ ‘‘क्लीन एयर कैटलिस्ट’’ ने अपनी एक परियोजना के लिए जकार्ता (इंडोनेशिया), नैरोबी (केन्या) के साथ ही इंदौर को चुना है.

सबसे साफ शहर इंदौर में वायु प्रदूषण की चुनौती 

‘‘क्लीन एयर कैटलिस्ट’’ के एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना के तहत भारत के सबसे स्वच्छ शहर में तीन वायु प्रदूषण निगरानी केंद्र शुरू किए गए हैं जो पीएम 2.5, कार्बन मोनोऑक्साइड और ब्लैक कार्बन सरीखे प्रदूषक तत्वों के आंकड़े लगातार दर्ज करेंगे. ‘‘क्लीन एयर कैटलिस्ट’’ से जुड़े एन्वायर्नमेंटल डिफेंस फंड (ईडीएफ) के भारत में मुख्य सलाहकार हिषम मंडल ने बताया कि इंदौर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल नहीं है, लेकिन वायु गुणवत्ता के लिहाज से दुनिया के सबसे साफ शहरों में से एक भी नहीं है.

उन्होंने कहा कि इंदौर में परिवहन, निर्माण और उद्योगों की तेज गतिविधियों से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. मंडल ने बताया कि ‘‘क्लीन एयर कैटलिस्ट’’ की परियोजना के तहत शहर में अगले दो सालों तक वायु प्रदूषण के आंकड़ों का अध्ययन किया जाएगा और इसके बाद स्थानीय प्रशासन को उचित समाधान प्रदान किया जाएगा.

क्लीन एयर कैटलिस्ट के विशेषज्ञों ने जताई चिंता

‘‘क्लीन एयर कैटलिस्ट’’ से जुड़े पर्यावरण जानकार डॉ. दिलीप वाघेला के मुताबिक इंदौर में वायु प्रदूषण की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा,‘‘इंदौर में खासकर सर्दियों के मौसम और हवा नहीं बहने के दौरान पीएम 10 और पीएम 2.5 जैसे प्रदूषक कणों की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है.’’ उन्होंने बताया कि सघन आबादी वाले इंदौर की ज्यादातर सड़कें अधिक चौड़ी नहीं हैं, जबकि इन पर वाहनों का घनत्व बहुत ज्यादा है. वाघेला ने बताया,‘‘शहर की आबादी 38 से 40 लाख के बीच है, जबकि वाहनों की तादाद 18 से 20 लाख के बीच आंकी जाती है.

यानी शहर के हर दो व्यक्तियों पर एक वाहन है. यह अनुपात संभवत: पूरे भारत में सबसे ज्यादा है.’’ इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर में यातायात और हवा की गुणवत्ता की समस्याएं ‘‘सुंदर चांद पर दाग’’ की तरह हैं. उन्होंने कहा,‘‘हमने इन दोनों समस्याओं को सुलझाने का काम प्रमुखता से अपने हाथ में लिया है. इस काम में क्लीन एयर कैटलिस्ट की भी मदद ली जाएगी.’’ 

यह भी पढ़ें: MP News: बुजुर्ग ने बनाया CM शिवराज के लिए वीडियो, बोले- ' आपके जिले के BJP अध्यक्ष ने मेरे पुरुखों की जमीन कब्जाई है, छुड़वा दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget