एक्सप्लोरर

Indore: जान से प्यारे डॉग से सही न गई दूरी, 20 साल के लड़के ने वैलेंटाइन-डे पर फांसी लगाकर दे दी जान

Indore News: मृतक अमन का कुत्ता काफी खूंखार था और मोहल्ले के एक व्यक्ति को काट भी चुका था. उसकी वजह से पड़ोसियों को परेशानी होती थी इसलिए घरवालों ने फैसला लिया कि डॉग को कहीं दूर छोड़कर आएंगे.

Indore News: वैलेंटाइन-डे प्यार का दिन होता है. इस स्पेशल दिन पर लोग अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं और इसे एक दूसरे के साथ सेलीब्रेट करते हैं. वहीं, कई बार ये भी देखा जाता है कि प्यार का इजहार करने में नाकाम लोग कई खौफनाक कदम उठा लेते हैं. इंदौर से भी एक ऐसा ही डरावना मामला सामने आया है, लेकिन ये मामला लड़के-लड़की के प्यार से जुड़ा नहीं, बल्कि एक पालतू कुत्ते की मोहब्बत से जुड़ा है. 

कुत्ते के वियोग में कर लिया सुसाइड
दरअसल, इंदौर में एक 20 साल के लड़के ने अपने पालतू डॉग के वियोग में आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, एमआईजी थाना इलाके में रहकर निजी कम्पनी में काम करने वाले 20 वर्षीय अमन ने मंगलवार, वेलेंटाइंस-डे की रात में अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. 

बताया गया कि अमन के घर पर मल्हार नाम का एक पालतू कुत्ता था, जो उसके बेहद करीब था. अमन खुद से ज्यादा मल्हार का ध्यान रखता था, उसकी देखभाल करता था. लेकिन, मल्हार खूंखार कुत्तों की प्रजाति में आता था, इसलिए आसपास के लोग उससे डरते थे और उन्हें परेशानी भी होती थी. 

मोहल्ले के व्यक्ति को काट भी चुका था मल्हार
कुत्ता शाम के समय काफी गुस्से में होता था, जिसकी वजह से कई बार मोहल्ले में विवाद हो जाता था. मल्हार इलाके के एक व्यक्ति को काट भी चुका था, जिसके बाद पड़ोसियों ने वॉर्निंग दे दी कि यह कुत्ता यहां नहीं रहना चाहिए. फिर, अमन की मां ने कुत्ते को घर से दूर छोड़कर आने के लिए कहा. 

अमन को अपने डॉग से दूर करने की बात पता चली, तो वह तनाव में रहने लगा. उसके वियोग के चलते अमन ने 14 फरवरी की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार भी अमन के द्वारा उठाए गए इस कदम से हैरान है. फिलहाल, एमआईजी पुलिस ने मृतक अमन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: Jabalpur: इनायत अली ने साबित किया मानवता का नहीं होता कोई धर्म, किया कुछ ऐसा कि आप भी जानकर करेंगे सैल्यूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget