एक्सप्लोरर

Indore: नकल का तरीका देख फ्लाइंग स्क्वाड के होश उड़े, ‘मुन्नाभाई’ ने सर्जरी से कान में फिट कराया था ब्लूटूथ

इंदौर में मेडिकल की परीक्षा के दौरान नकल का अनूठा तरीका देख पकड़ने वाली टीम भी हैरान रह गई.एक छात्र ने कान में सर्जरी कराकर ब्लूटूथ फिट करवा रखा था. दूसरे ने बनियान के अंदर डिवाइस सिलवा रखा था.

Medical Exam Munnabhai Cuaght: इंदौर के एमजीएम कॉलेज में फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' का मुख्य किरदार देखने को मिला. पुराने बैच के दो स्टूडेंट मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ाए. दोनों छात्र MGM मेडिकल कॉलेज में परीक्षा दे रहे थे. एक छात्र ने तो 'मुन्नाभाई' का भी रिकार्ड तोड़ दिया. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से छात्र चार साल पहले ही जबलपुर की मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट हो चुके हैं. पुराने बैच के छात्र एटीकेटी या फेल होने की वजह से पास नहीं हो पाए थे.

मेडिकल छात्रों ने फिल्मी मुन्नाभाई का तोड़ा रिकार्ड

डी-बैच के छात्र कहलानेवालों को पास होने पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से ही डिग्री मिलना है. सोमवार को मेडिकल की परीक्षा के दौरान 2 छात्रों को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग की उप कुलसचिव रचना ठाकुर की टीम ने नकल करते हुए पकड़ा. दोनों छात्रों की गतिविधि संदिग्ध दिखने पर जांच की गई. इस दौरान छात्रों के पास से मोबाइल फोन मिले. रोचक बात ये थी कि एक छात्र ने नकल के लिए माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस को सर्जरी कर कान में ही फिट करा लिया था ताकि बाहर से नजर नहीं आ सके.

चुनावी राज्यों में दौरे के मद्देनजर शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई, 15 और एसटीएफ जवान रहेंगे तैनात

नकल के लिए कान और बनियान में लगाए ब्लूटूथ 

नकल का अनूठा तरीका देख पकड़ने वाली टीम भी हैरान रह गई. डीएवीवी की कुलपति डॉ. रेणु जैन के अनुसार फ्लाइंग स्क्वाड ने परीक्षा में जांच के समय 2 छात्रों को हाईटेक तकनीक से नकल करते हुए पाया है. एक छात्र ने कान में सर्जरी कराकर ब्लूटूथ फिट करवा रखा था. दूसरे ने बनियान के अंदर डिवाइस को सिलवा रखा था. दोनों छात्रों पर केस बना दिए गए हैं. परीक्षा केंद्र पर छात्र मोबाइल फोन चेकिंग के बावजूद ले जाने में सफल रहे, लिहाजा अब सुरक्षा और तगड़ी की जाएगी. 

MP Board Exam: ‘आ अब लौट चलें’, मध्य प्रदेश में स्कूल ड्रॉप आउट छात्रों के लिए सरकार ला रही ये योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget