एक्सप्लोरर

इंदौर: दोस्तों ने 15 साल के लड़के का आपत्तिजनक वीडियो कर दिया वायरल, पिता ने देखा तो हुआ खुलासा 

Indore News: इंदौर में 15 वर्षीय लड़के का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया. लड़के के तीन नाबालिग दोस्तों ने वो वीडियो बनाया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 15 साल के लड़के का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया. इस वारदात के पीछे लड़के के ही तीन नाबालिगों दोस्तों का हाथ था, जिन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इतना ही नहीं, आरोपी दोस्त उस पीड़ित लड़के को मार्च 2024 से ब्लैकमेल भी कर रहे थे. 

तीनों आरोपियों की उम्र महज 16-17 साल है. इनमें से एक लड़का पीड़ित के साथ उसके स्कूल में ही पढ़ता है, जबकि बाकी दोनों किसी और स्कूल में जाते हैं. तेजाजीनगर थाना पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बीते 2 अक्टूबर को ये मामला तब सामने आया जब पीड़ित बच्चे के पापा ने फोन चलाते हुए ये वीडियो ऑनलाइन देखा.  

डर की वजह से किसी को नहीं बता पाया बच्चा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दो लड़के पीड़ित बच्चे को जमीन पर ढकेलते और उसके कपड़े उतारते दिख रहे हैं, जबकि तीसरी दोस्त वीडियो बना रहा था. पीड़ित के पिता ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर अपने बेटे से बात की, तो उसने बताया कि उसके साथ ये बदसलूकी 20 मार्च 2024 को की गई थी. 

बच्चे ने बताया कि 20 मार्च की शाम 7.00 बजे के करीब वह लिंबोडी इलाके में खेलने के लिए निकला था, जब उसके तीन दोस्त वहां पहुंचे और उसे परेशान करने लगे. दोस्तों ने उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिए और तीसरा लड़का वीडियो बनाता रहा. पीड़ित बच्चे ने बताया कि वह इतना डर गया था कि घर पर आकर ये बात नहीं बता सका.

शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने की लड़ाई
पिता को यह सारी बातें पता चलीं, तो तुरंत अपने बेटे को आरोपी दोस्त के घर लेकर गए और उसके माता-पिता से बात की. वहां, दोनों अभिभावकों में बहस छिड़ गई. इसके बाद पीड़ित के पिता तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां तीनों आरोपियों के परिजनों को बुलाया गया. 

इस मामले में पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ जेजे एकट की धारा 75 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. नोटिस सर्व करने के बाद तीनों आरोपियों को घर जाने दिया गया. 

यह भी पढ़ें: पद्मश्री से सम्मानित दुर्गा बाई व्याम BJP में शामिल, CM मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget