एक्सप्लोरर

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने की कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर तारीफ, 'रानी लक्ष्मीबाई की...'

Dhirendra Shastri on Ceasefire: सीजफायर पर धीरेन्द्र शास्त्री ने पाकिस्तान को "बिगड़ैल औलाद" और "कुत्ते की पूंछ" कहकर उसकी मानसिकता पर तीखा हमला बोला. वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी की प्रशंसा भी की.

Dhirendra Shastri on India Pakistan Ceasefire: देश में राष्ट्रवाद और सेना के प्रति सम्मान के लिए जाने जाने वाले बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सीजफायर को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबा बागेश्वर ने पाकिस्तान को "बिगड़ैल औलाद" और "कुत्ते की पूंछ" बताते हुए कहा कि उसकी सोच कभी सीधी नहीं हो सकती.

दरअसल छतरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के उस जश्न पर कटाक्ष किया जो वह 'जीत' के नाम पर मना रहा है. 

बिना युद्ध के कोई जीत-हार नहीं होती- धीरेन्द्र शास्त्री
धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा, “बिना युद्ध के कोई जीत-हार नहीं होती. हमारी सेना तो अभी युद्ध में उतरी ही नहीं, फिर वे किस बात का जश्न मना रहे हैं? जब उनके हर इलाके में बम फट रहे थे, तब हम 2 दिन पहले ही मिनी दीपावली मना रहे थे, क्या उन्होंने वह नहीं देखा?”

पाकिस्तान को रोने की आदत है- धीरेन्द्र शास्त्री
उन्होंने पाकिस्तान की पुरानी आदतों पर भी निशाना साधते हुए कहा, “पाकिस्तान को रोने की आदत है. हमेशा खुद को पीड़ित बताने वाला यह देश खुद की हरकतों से बाज नहीं आता. उसकी सोच टेढ़ी है और हमेशा टेढ़ी ही रहेगी.”

हर गांव में सेना के ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएं- धीरेन्द्र शास्त्री
बाबा बागेश्वर ने देश की सुरक्षा को लेकर भी एक बड़ा सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि हर गांव में सेना के ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने चाहिए ताकि जब भी जरूरत हो, गांव-गांव के बच्चे और युवा देश की रक्षा में योगदान दे सकें.

लक्ष्मीबाई की याद दिलाती है सोफिया कुरैशी- धीरेन्द्र शास्त्री
कार्यक्रम के दौरान बाबा बागेश्वर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "बुंदेलखंड की धरती नौगांव से जुड़ी सोफिया कुरैशी पर हमें गर्व है. जिस साहस और नेतृत्व के साथ उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लीड किया, वह महारानी लक्ष्मीबाई की याद दिलाता है."

सोफिया कुरैशी की तारीफ करते हुए बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश की बेटियां जब राष्ट्र के लिए खड़ी होती हैं, तो दुश्मन को मुंह की खानी ही पड़ती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget