एक्सप्लोरर

'केंद्र के फैसले का असर, पाक के आतंकी ठिकाने तबाह', जानें क्या बोले सीएम मोहन यादव?

India Pakistan Ceasefire: मोहन यादव ने कहा कि यह बदलते दौर का भारत है. दुनिया भारत की तरफ आश्चर्य से देख रही है. वरना एक वक्त वह भी था, जब भारत के दुश्मन हमारे देश के सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे.

Mohan Yadav News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की सराहना करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि सरकार की खुली छूट की बदौलत भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डे तबाह करके पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है. सीएम मोहन यादव ने इंदौर में रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के दुश्मन के नापाक इरादों से निपटने का इंतजाम पहले ही कर लेती है.

उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार बनी, तो कई लोगों ने पूछा था कि राफेल विमानों के सौदे के लिए इतनी बड़ी धनराशि क्यों खर्च की जा रही है? हमने देखा कि जब भारत का दुश्मन सीमाओं पर खड़ा था, तो राफेल विमानों और आधुनिक सैन्य उपकरणों और तकनीकों से लैस हमारे सशस्त्र बलों ने आतंकी अड्डों को तबाह करके वर्षों पुराना हिसाब चुकता कर दिया.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना अभी देश की सीमाओं के अंदर रुकी हुई है, लेकिन मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सशस्त्र बलों को खुली छूट प्रदान करके पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है.

मोहन यादव ने कहा, ‘‘यह बदलते दौर का भारत है. दुनिया भारत की तरफ आश्चर्य से देख रही है. वरना एक वक्त वह भी था, जब भारत के दुश्मन हमारे देश के सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे और तत्कालीन सरकार कुछ भी नहीं कर पाती थी. मौजूदा सरकार के कार्यकाल में दुश्मन ऐसे दुस्साहस की कल्पना तक नहीं कर सकता.’’

उन्होंने कि मोदी सरकार एक के बाद एक त्वरित निर्णय लेकर देश को महफूज रखे हुए है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को भारत की सैन्य क्षमता और योग्यता दिखाते हुए देश का मान-सम्मान बढ़ाया है. प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन अगर हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ते भी नहीं हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है और राज्य सरकार ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं. यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार अपने अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिये रोजगार के साथ ही स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने कहा है कि हम एक लाख नयी सरकारी नौकरियां देने वाले हैं, लेकिन सूबे की आबादी नौ करोड़ है और सरकारी पदों की कुल संख्या 10 लाख के भीतर है. ऐसे में हम रोजगार आधारित उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दे रहे हैं.’’

इसे भी पढ़ें: सीजफायर से पहले पाकिस्तान ने जैसलमेर किए थे 2 मिसाइल अटैक, Indian Army ने हवा में मार गिराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget