एक्सप्लोरर

इंदौर में सब्जियों के दाम में आया उछाल, आसमान छूने लगे टमाटर के रेट, किचन का बिगड़ा बजट

Tomato Price Hike: इंदौर में सब्जियों और टमाटर के दाम बढ़ने से आम आदमी जेब पर सीधा असर पड़ा है. आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में अभी और उछाल आ सकता है.

MP News: मध्य प्रदेश में सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते कुछ दिनों से टमाटर के दामों में काफी उछाल आया है. टमाटर के दाम बढ़ने से किचन का बजट भी गड़बड़ा सा जाता है. खासकर महिलाओं को किचन का बजट मेंटेंन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है. इंदौर में टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं. पिछले दिनों 70 रूपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 150 रुपए किलो तक पहुंच गया है.

सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों को अब सब्जियां खरीदने से पहले सोच-विचार करना पड़ रहा है. क्योंकि इसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो जुलाई की शुरुआत तक अच्छी बारिश हो जाती है तो समस्या को कम किया जा सकता है. इससे सब्जियों की कीमत भी घट सकती है.

इन सब्जियों के भी बढ़े दाम
बारिश का मौसम आते ही सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं. इसकी शुरुआत टमाटर से हुई. पहले 40 से 50 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 से 150 रुपए तक पहुंच गया है. इसी तरह प्याज 40 से 50 रुपए किलो, हरा धनिया 100 रुपए किलो, भिंडी-करेला 50 रुपए किलो, मेथी 80 रुपए किलो, आलू 30 से 40 रुपए किलो हरी मिर्ची 150 रुपए किलो हो गई है. इसके अलावा गोभी, पत्ता गोभी सहित अन्य सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं. 

टमाटर की फसल हुई प्रभावित
चोइथराम सब्जी मंडी के थोक व्यापारी सुभाष वर्मा का कहना है कि महाराष्ट्र से इंदौर आने वाला टमाटर कम आने से भाव बढ़े हैं. पहले धूप और फिर बारिश की वजह से टमाटर की फसल प्रभावित हुई है. वहीं अब झमाझम बारिश हो रही है, जिसकी वजह से भाव बढ़ रहे हैं. सब्जी कारोबारियों का कहना है कि अगस्त में नई फसल आने के बाद ही टमाटर के दामों में राहत मिलेगी. सब्जी व्यापारियों के अनुसार बारिश के दिनों में टमाटर सहित अन्य हरी सब्जियों के दामों में और भी उछाल आएगा.

यह भी पढ़ें: उज्जैन, इंदौर और देवास का वास्तु के हिसाब से होगा विकास, CM मोहन किया ये एलान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget