एक्सप्लोरर

MP News: 'पैरट' की स्पेलिंग नहीं बता पाने पर भड़का टीचर, मासूम का हाथ बुरी तरह से मरोड़कर तोड़ डाला

Bhopal News: घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है और उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है. बच्ची को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे आज को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है.

Bhopal News:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में अंग्रेजी शब्द ‘पैरट’ की स्पेलिंग नहीं बताने पर 22 वर्षीय एक ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर पांच साल की एक बच्ची का हाथ जोर से मरोड़कर तोड़ दिया. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है. हबीबगंज पुलिस थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया के मुताबिक, हबीबगंज इलाके में प्रयाग विश्वकर्मा नाम के एक ट्यूशन टीचर ने मंगलवार को ‘पैरट’ शब्द की स्पेलिंग नहीं बता पाने पर अपनी एक छात्रा का हाथ इतनी बुरी तरह से मरोड़ दिया कि उसका हाथ ही टूट गया.

बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती
उन्होंने बताया कि ट्यूशन टीचर ने छात्रा को थप्पड़ भी मारा. वहीं, गैर-सरकारी संगठन ‘चाइल्ड लाइन’ की संचालिका अर्चना सहाय ने बताया कि घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है और उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्ची को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है.

मामले को लेकर क्या बोली पुलिस
भदौरिया ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद हमने मंगलवार को ही आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया था.’’ पुलिस के अनुसार, बच्ची के माता-पिता को अपनी बेटी को किसी अच्छे स्कूल में दाखिला दिलवाना है, इसलिए उन्होंने हबीबगंज इलाके में अपने घर के पास रहने वाले एक ट्यूटर के पास उसे ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजा था, ताकि वह स्कूल द्वारा ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके. अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता रोज शाम को ट्यूटर के घर पर पढ़ने जाती थी.

यह भी पढ़ें: Bhopal News: गृह विभाग की खुफिया रिपोर्ट के बाद MP में खुला NAI का पहला थाना, भोपाल से पूरे प्रदेश में रखी जाएगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget