एक्सप्लोरर

Sehore News: सीएम के गृह जिले सीहोर के नर्मदापुरम रेत माफिया की दबंगई, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि शिवराज सरकार में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नर्मदापुरम में अवैध रेत उत्खनन जोरों पर है.

Illegal Sand Mining Case: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में नर्मदापुरम के रेत माफिया खनिज अधिकारी को खुलेआम धौंस दिखा रहे हैं. नर्मदापुरम जिले में रेत का ठेका निरस्त होने के बाद भी रेत माफिया बैखोफ होकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो रेत माफिया बैतूल और हरदा जिले की रॉयल्टी पर नर्मदापुरम से रेत का उत्खनन कर रहे हैं.

रेत माफिया ने दिया अधिकारी को खुलेआम धौंस 

बुधनी में नर्मदापुरम के रास्ते आ रहे रेत से भरे डंफर को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया. ड्यूटी पर मौजूद खनिज इंस्पेक्टर संतोष सूर्यवंशी से एक युवक तेज आवाज में बात करता है. रेत माफिया गाली देकर बोला-क्या समझ रखा है. खनिज इंस्पेक्टर संतोष सूर्यवंशी भी आर पार के मूड में आ गए. दोनों के बीच जमकर बहस होती रही. रेत माफिया दादागिरी झाड़ता हुआ नजर आया. कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा है कि शिवराज सरकार में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नर्मदापुरम में अवैध रेत उत्खनन जोरों पर है. मामा जी के गृह क्षेत्र में रेत माफिया का अधिकारियों के सामने तेवर देखिये. अब देखना होगा कि शिवराज सरकार अधिकारियों को धौंस देने वाले रेत माफियाओं पर क्या कार्यवाही करती है.

MP Politics: शिकारियों से संबंध को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, जानिए किसने किसपर क्या आरोप लगाए

नर्मदापुरम से उत्खनन, बैतूल, हरदा की रॉयल्टी 

नर्मदापुरम में रेत का ठेका निरस्त होने के बाद दोबारा होना है. प्रशासन की साठगांठ से माफिया बैखोफ होकर रेत निकाल रहे हैं. रोजाना सैकड़ों की संख्या में रेत के डंफर बैतूल, हरदा की रॉयल्टी पर दौड़ रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि सीहोर में चेकिंग के दौरान रेत माफियाओं की चेकिंग से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद नर्मदापुरम के रेत माफिया बुधनी में इकट्ठा होकर सीहोर जिले के खनिज अमले पर दवाब बनाने लगे. खनिज इंस्पेक्टर संतोष सूर्यवंशी का कहना है कि बीती रात सूचना मिली थी कि होशंगाबाद से रेत के डंफर भरकर बैतूल, हरदा, बुराहनपुर की रॉयल्टी लेकर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि होशंगाबाद में रेत खदान बंद होने की वजह से चेकिंग चल रही थी. दो डंफर बैतूल रॉयल्टी की पकड़ कर थाने में खड़ी भी करवा दी थी लेकिन कुछ लोग आए और गुंडागर्दी करने लगे.

Balaghat News: अध्यात्म का रास्ता, करोड़ों की संपत्ति दान कर जैन दीक्षा लेगा सर्राफा व्यापारी का परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget