एक्सप्लोरर

MP Politics: शिकारियों से संबंध को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, जानिए किसने किसपर क्या आरोप लगाए

MP News : मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत के बाद सियासी तकरार का दौर जारी है, लेकिन बीजेपी के कई नेताओं की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत के बाद सियासी तकरार का दौर जारी है, लेकिन बीजेपी के कई नेताओं की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं. गुना के आरोन इलाके में शुक्रवार-शनिवार की रात में काले हिरण और मोर का शिकार करने वालों की पुलिस से मुठभेड़ हुई. इसमें पुलिस के तीन जवान शहीद हुए. इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला. पुलिस अब तक तीन आरोपियों को ढेर कर चुकी है. पुलिस से मुठभेड़ करने वाले शिकारियों के राघोगढ़ इलाके से नाता रखने के कारण सियासत गरमाई हुई है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या आरोप लगाए

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आरोपियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोला. शर्मा ने आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम में राघोगढ़ किले से लगे हुए बुधौलिया गांव से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं. उन्होंने सवाल किया कि गांव के अंदर इतनी संख्या में हथियार कहां से आए? किसके संरक्षण में आए? उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह इस बात का जवाब दें कि उनका इन अपराधियों के साथ क्या संबंध है.

बीजेपी नेता के इस हमले के बाद दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह का रुख आक्रामक है. दोनों ने शर्मा को निशाने पर लिया. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि झूठे आरोप लगाकर मैदान छोड़कर भाग जाना बीजेपी का चरित्र है. साहस है तो आरोपियों की कॉल डिटेल्स निकालें. पता लग जाएगा कौन किसके साथ है.

कांग्रेस नेताओं ने क्या आरोप लगाए

वहीं जयवर्धन सिंह ने कहा कि वीडी शर्मा जी, गुना हत्याकांड में महाराज के आदमियों के नाम आते ही पूरी बीजेपी को सांप क्यों सूंघ गया. बताइए चुनिंदा लोगों की विशेष दावत में ग्रामीण विकास मंत्री के साथ शिकारी क्या कर रहे हैं. साहस है तो मंत्री का इस्तीफा लीजिए और शहीदों के साथ न्याय कीजिए.

वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन कर खुले तौर पर आरोप लगाए. गोविंद सिंह और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया की इस पूरे मामले के दो आरोपी हैं और उनका राज्य सरकार के मंत्री महेंद्र सिसोदिया और बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बंटी से करीबी नाता है, मगर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम बीच में लाकर सरकार को बचाना चाह रहे हैं.

अकेले पड़े बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

एक तरफ जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने खुलकर दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाए, वहीं उनके साथ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर हितेश बाजपेई खड़े नजर आए. उन्होंने लगातार जयवर्धन सिंह और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला. इसके अलावा बीजेपी का कोई भी बड़ा नेता इस मामले में खुलकर बोलने से हिचक रहा है. पार्टी के अंदर खाने से आ रही चचार्एं बताती हैं कि बीजेपी के कई नेताओं के दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के कई नेताओं से करीबी रिश्ते हैं. यही कारण है कि वे खुलकर दिग्विजय सिंह और उनके परिवार पर हमले करने से कतरा रहे हैं.

यह भी पढें

Rewa News: गोवंश से भरी एंबुलेंस पलटी, तीन पशुओं की मौत, तस्कर हुए फरार, पशु तस्करी का बिल्कुल नया तरीका

MP NEWS: 12वीं पास छात्रों के लिए कालेज-विवि में एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू, ये किए गए महत्वपूर्ण बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget