एक्सप्लोरर

23 साल की शिवानी ने रचाया कान्हा संग ब्याह, वृंदावन से आई बारात, फेरों के बाद धूमधाम से हुई विदाई 

Wedding with Lord Krishna: शिवानी को ब्याहने कान्हा जी अकेले नहीं पहुंचे बल्कि उनके साथ वृंदावन से साधु संतों की पूरी बारात आई. शिवानी कहती हैं कि इस शादी से लोग खुश नहीं हैं, लेकिन उन्हें परवाह नहीं.

Gwalior Woman Wedding with Lord Krishna: वैसे तो देश भर में शादी विवाह का सीजन चल रहा है लेकिन आज नौमी पर ग्वालियर में एक अनूठी शादी हुई जिसकी चर्चा सब जगह हो रही है. इसे देखने के लिए लोगो ही नही साधु संतों तक कि भीड़ उमड़ी. ग्वालियर की रहने वाली 23 साल की ग्रेजुएट शिवानी ने आज अपने इष्ट भगवान कन्हैया जी यानी कान्हा जी के साथ साथ फेरे लिए. 

इस शादी की धूम कई दिनों से चल रही थी. इसमें पहले हल्दी से लेकर मेंहदी और तेल से लेकर मंडप तक सब उत्सवपूर्वक हुआ और आज सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पाणिग्रहण संस्कार हुआ जिसमें शिवानी ने अपने प्रिय कान्हा जी के साथ फेरे लिए और पूरी तरह से कान्हा जी की हो गईं . 

वृंदावन से आई बारात 
शिवानी को ब्याहने कान्हा जी अकेले नहीं पहुंचे बल्कि वे वृंदावन से साधु संतों की पूरी बारात लेकर ग्वालियर पहुंचे. उनकी बारात में वहां से सात लोग आए जिनमें सन्त वृंदावन के रमेश भाई, गुरू भाई चरणदास महाराज, पुजारी राहुल रजक आदि शामिल रहे. बारातियों का शिवानी के परिजनों और इष्ट मित्रों ने कैंसर पहाड़ी स्थित मंदिर पर जमकर आव भगत की. 

इसके बाद वहां शादी की रस्म पूरी हुई और शिवानी ने कान्हा जी के साथ सात फेरे लिए. इस मौके पर जुटी सैकड़ों महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए, गारी और ज्योनार के गाने भी गाये और नृत्य भी किया. 

15 अप्रैल से शुरू हो गए थे मांगलिक आयोजन 
शिवानी की मां मीरा परिहार ने बताया कि उनके घर पर शिवानी के विवाह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू हो गए थे. पहले दिन हल्दी और तेल, 16 को मंडप हुआ. आज यानी 17 अप्रैल को बारात आगमन हुआ और सनातन रीति रिवाज के साथ पाणिग्रहण संस्कार हुआ. यहां मां और पिता राम प्रताप परिहार ने कन्यादान लिया और फिर सैकड़ों लोगों ने पांव पखरायी की. 

ऐसे शिवानी हुईं कृष्ण की दीवानी 
ग्वालियर के न्यू बृज विहार कॉलोनी में रहने वाली शिवानी अब भगवा वस्त्र में दिखाई देने लगी हैं. उन्होंने बीकॉम किया लेकिन बाद में साफ कर दिया कि वे शादी करेंगी तो सिर्फ अपने लड्डू गोपाल से.  इनके पिता रामप्रताप परिहार और माता मीरा परिहार इस विवाह का विरोध जरू किया  लेकिन बेटी के हठ के आगे वह भी उसे मान्यता देने को मजबूर हो गए. 

शिवानी ने बीकॉम तक शिक्षा ग्रहण की है. शिवानी कहती हैं कि लड्डू गोपाल से विवाह करने का बचपन से ही मेरा एक सपना था. अक्सर वो उसके सपने में आते, साथ ही शादी की रस्में होती हैं जिसे वो अब हकीकत का रूप देने जा रही हैं. मैंने अपना पूरा जीवन लड्डू गोपाल को सौंप दिया है. मैं किसी दूसरे के घर नहीं जाना चाहती थी जिसने हमें शरीर दिया है उसको ही पूरा जीवन सौंप दिया है.

इस शादी से खुश नहीं हैं शिवानी के रिश्तेदार
शिवानी की उसकी मां ने, कृष्णा गोपाल की एक पीतल की प्रतिमा भी लाकर दे दी. वो उसे हर पल अपने साथ रखती हैं. शिवानी कहती हैं, इस विवाह से रिश्तेदार खुश नहीं हैं, लेकिन मुझे किसी की कोई परवाह नहीं है. मीरा ने भी बहुत कुछ छोड़ दिया तो क्या में लड्डू गोपाल के लिए बनावटी रिश्तों को नहीं छोड़ सकती. इसमें मुझे यह जीवन दिया है उसे ही यह जीवन समर्पित करना था और आज से मैं पूरी तरह उन्हीं की हो गई. अब उन्हीं की भक्ति और साधना में ही अपना बाकी जीवन गुजारूंगी.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुस्लिम कैंडिडेट्स से प्यार, लोकसभा में इनकार! आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget