एक्सप्लोरर

Sidhi Rape Case: सीधी ज़िले में आदिवासी छात्राओं से रेप का मामला, कमलनाथ ने CM मोहन यादव के की ये मांग

MP News: बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया. प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी की सरकार में महिलाओं के साथ होने वाले हर अपराध को सख्ती से कुचला जाता है.

MP Politics: सीधी रेप कांड (Sidhi Rape Case) पर मध्य प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है. विपक्ष के वार पर सत्ता पक्ष ने पलटवार किया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने पुलिस के हवाले से कहा है कि सीधी में रेप पीड़ितों की संख्या और भी अधिक हो सकती है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'स्कॉलरशिप का झांसा देकर सात आदिवासी छात्राओं से रेप का समाचार व्यथित करने वाला है.' बीजेपी ने कांग्रेस को संवेदनशील विषय पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी है.  

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीधी पेशाब कांड को याद किया. उन्होंने कहा कि देश अब तक भूला नहीं है कि इसी सीधी में बीजेपी नेता ने आदिवासी युवक के सिर पर पेशाब की थी. कमलनाथ ने कहा, 'क्या मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय की लड़कियां निर्भय होकर पढ़ाई भी नहीं कर सकतीं? ऐसे हालात में "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" के नारे का क्या अर्थ रह जाता है? मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी और महिलाओं पर अत्याचार के मामले में नंबर वन है. कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार का समाचार सामने न आता हो.' 

'आदिवासी समुदाय की लड़कियां निर्भय होकर पढ़ाई भी नहीं कर सकतीं?'

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पीड़ित छात्राओं को आर्थिक सहायता और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि बेटियों से अत्याचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख़्शा जाए. मुख्यमंत्री से आदिवासी बच्चियों की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन करने की अपील की जाती है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वार पर बीजेपी ने किया तीखा पलटवार

बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया. प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति रखती है. उन्होंने कहा कि 'आइटम' कहने वाले कांग्रेसियों से निवेदन है कि संवेदनशील विषय पर 'झूठ का झुनझुना' बजाकर लुटी-पिटी राजनीति न चमकाएं. सीधी की घटना को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है. सरकार ने मामले की एसआईटी जांच के आदेश दिये हैं. एसआईटी की कमान महिला एसडीओपी को दी गई है.

आशीष अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि मामले में सख्त सजा मिलेगी. महिलाओं पर आंख उठाने वालों की रूंह कांप उठेगी. सीधी रेप कांड में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते बेटियों की कन्यादान की राशि को 'डकारा' था और जनजातीय बहनों को मिलने वाली राशि पर 'डाका' डाला था? याद रखिए 'मिस्टर करप्शननाथ' कि बीजेपी की सरकार में महिलाओं के साथ होने वाले हर अपराध को सख्ती से कुचला जाता है और अपराधियों के हौसलों को ध्वस्त भी किया जाता है.'

Watch: जबलपुर में दबंगई, बिजली कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget