एक्सप्लोरर

MP Politics: गायिका नेहा राठौर ने फिर साधा सीएम शिवराज पर निशाना, जानें इस बार कौन से आरोप लगाए हैं

MP News: इससे पहले नेहा राठौर ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पेशाबकांड में पर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था.इसके बाद उनके खिलाफ जुलाई माह में राजधानी भोपाल में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी.

MP News in Hindi: बिहार की लोक गायिका नेहा राठौर मध्यप्र देश के चुनावी रण के खिलाडियों (नेताओं) और दर्शकों (मतदाताओं) के बीच एक बार फिर चर्चा में है. इस चर्चा की वजह नेहा राठौर का वह ताजा गीत है, जिसमें वे मध्य प्रदेश में मामा यानी सीएम शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस के कमीशनखोरी के आरोपों पर तंज कर रही हैं. नेहा राठौर का यह वीडियो कांग्रेस के मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर 50 फीसदी कमीशन लेने के आरोपों से प्रेरित बताया जा रहा है.

कमलनाथ ने क्या लिखा है

इस लोकगीत के वीडियो को कांग्रेस के सीएम इन वेटिंग कमलनाथ ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्वीटर (अब X) पर शेयर किया है.पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नेहा राठौर के इस लोकगीत के वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा है,"मध्य प्रदेश की कहानी, लोकगीत की ज़ुबानी..!"

एक मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में नेहा राठौर तंज करते हुए गाती हैं..."एमपी में का बा....सरकार कमीशनखोर बा, कुल देशबा भर में शोर बा...अरे भ्रष्टाचार का चलत महोत्सव, ममवा लागत चोर बा..." नेहा राठौर का यह गीत सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.

कांग्रेस का बीजेपी की सरकार पर आरोप

दरअसल, कांग्रेस के 50 फीसदी कमीशन के आरोपों को बीजेपी बेहद आक्रामक तरीके से काउंटर कर रही है. इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ राज्य भर में 41 एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी हैं. प्रियंका गांधी ने भी अपने टि्वटर अकाउंट से बीजेपी सरकार पर 50 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था.वहीं,बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल लगातार कांग्रेस नेता कमलनाथ पर अपने 15 माह के कार्यकाल में कमीशन लेने का आरोप लगा रहे हैं. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में लगातार कमलनाथ को निशाना बनाया जा रहा है.

यहां बताते चलें कि नेहा राठौर ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पेशाबकांड में पर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था.इसके बाद उनके खिलाफ जुलाई माह में राजधानी भोपाल में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी.बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर भोपाल के हबीबगंज थाने में दर्ज हुई थी.शिकायत के अनुसार उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में सीधी घटना के आरोपी को आरएसएस की गणवेश पहना बताया गया है.यह शिकायत बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने की थी. 

नेहा सिंह राठौर की सफाई

नेहा सिंह राठौर ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता ने आदिवासी व्यक्ति के सिर पर पेशाब किया.इस घटना की आलोचना करने पर मेरे विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी गई है. मैंने आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का विरोध किया तो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी.गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!"

ये भी पढ़ें

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंग गए महाकाल, देशभक्ति और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget