एक्सप्लोरर

Ujjain News: सांसद ट्राफी कबड्डी के दौरान जमकर हुई मारपीट, कई लोगों पर FIR, तीन गिरफ्तार

MP News: 'खेलो इंडिया खेलो' के तहत उज्जैन में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. बड़नगर में बुद्धेश्वर समिति ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया था. इसी के फाइनल मैच में जमकर हुई मारपीट.

Madhya Pradesh News: उज्जैन जिले के बड़नगर में सांसद ट्रॉफी के दौरान दो टीमों के बीच शुरू हुआ विवाद हंगामे में तब्दील हो गया. इस दौरान जमकर कुर्सियां चलीं. मामला इतना बढ़ गया कि एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ पुलिस को एफआईआर दर्ज करना पड़ी. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. हंगामे का घटनाक्रम सांसद की मौजूदगी में हुआ. 

कहां और कब हुई मारपीट

'खेलो इंडिया खेलो' के जरिए मध्य प्रदेश के उज्जैन में अलग-अलग खेलों की सांसद ट्रॉफी कराई जा रही है. उज्जैन जिले के बड़नगर में बुद्धेश्वर समिति की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में झलारिया टीम और राष्ट्र प्रेमी टीम के बीच फाइनल का मुकाबला होना था. इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया भी पुरस्कार वितरण के लिए पहुंचे थे. जब मैदान में कबड्डी का खेल चल रहा था,उस दौरान कुछ लोगों का मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद वहां जमकर कुर्सियां चलीं. इस दौरान लाठी, पाइप भी निकल गए. लोगों की मौजूदगी के बीच विवाद और हंगामा होने से अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का अलग किया. इसके बाद विनोद कोठारी, प्रथम सहित 10 लोगों की शिकायत पर कल्लू, नाहरू, शकील, आर्यन समेत 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. बडनगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि हंगामे को लेकर अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

सांसद दंग रह गए विवाद देखकर

सांसद अनिल फिरोजिया में खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की जमकर सराहना की.दो दिवसीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन होना था. देर रात तक मुख्य मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लग गई थी. इस दौरान मामूली कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई फिर कुर्सी और पाइप से मारपीट की घटना हुई. यह हंगामा देखकर सांसद अनिल फिरोजिया भी दंग रह गए. उन्होंने लोगों से विवाद न करने की अपील भी की मगर कुछ जानकारी शांत नहीं हुए इस घटना के बाद सांसद अनिल फिरोजिया मौके से रवाना हो गए. 

ये भी पढ़ें:- MP politics: 'मध्य प्रदेश या मदिरा प्रदेश', कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान में वार-पलटवार, सड़क तक पहुंची लड़ाई

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget