एक्सप्लोरर

Bhind Crime News: भिंड में मामूली बात दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, 12 लोग घायल 4 की हालत गंभीर

Bhind News: फरियादी ने बताया कि दोनों गुटों में पहले से किसी प्रकार की कोई दुश्मनी या अनबन नहीं था. इस मामले में पुलिस ने सात लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के पुले गांव में बीती शाम दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर किया गया. हालांकि घायलों को कहना है कि दोनों गुटों में पहले से किसी प्रकार की रंजिश नहीं थी.

दरअसल, भिंड जिले के उमरी थाना अंतर्गत पुले गांव में रहने वाले शंकर सिंह जाटव परिवार सहित मजदूरी कर देर शाम गांव के ही बीरबल जाटव के घर के सामने से निकल रहा था. उसी समय बीरबल जाटव का बेटा घर के दरवाजे पर बैठा था और भद्दी-भद्दी गालियां बक रहा था. महिलाओं और बेटियों के साथ सामने से निकल रहे शंकर सिंह ने उसे टोक दिया कि गालियां क्यों बक रहे हो, बस फिर क्या था.

इसी बात से गुस्सा होकर बलबीर का बेटा घर के अंदर गया और परिजनों को बुला लाया. इसके बाद उनके घर के कई लोग लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फरसा लेकर आ गए और शंकर सिंह और उसके परिजनों पर हमला बोल दिया. इस खूनी संघर्ष में 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए उमरी थाना पुलिस जिला अस्पताल भेजा गया. 

पहले से नहीं थी कोई दुश्मनी

इस हमले में घायल शंकर सिंह जाटव ने बताया कि उसका भाई शेर सिंह जाटव, उसकी पत्नी और बेटी पूजा और जनक सिंह जाटव सहित सात लोग घायल हो गए, जिनमें से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर 4 लोग भी दूसरे गुट के मामूली रूप से घायल हो गए. घायल शंकर सिंह जाटव ने कहा कि दोनों गुटों में पहले से किसी प्रकार की कोई रंजिश अथवा अनबन नहीं थी. 

वहीं उमरी थाना पुलिस के अनुसार दोनों गुटों में तत्कालिक मामूली कहासुनी हुई थी, जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और 12 से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस ने शंकर सिंह की फरियाद पर बलवीर सिंह सहित सात लोगों पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से भटक गया चीता, क्वारी नदी में पिया पानी, गांव में घूमता आया नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget