एक्सप्लोरर

MP Electricity: मध्य प्रदेश में नए साल में लगा महंगी बिजली का झटका, 14 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई

मध्य प्रदेश में उपभोक्ताओं को 34 पैसे प्रति यूनिट की दर से एफसीए देना होगा. मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट बढ़ाने का कंपनियों को आदेश दे दिया है.

MP Electricity News: मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नए साल में बढ़े हुए बिल का करंट लगेगा. फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) के नाम पर 14 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी गई है. प्रदेश में बिजली बिल की नई दर एक जनवरी से लागू हो गई है. अब तीन माह तक एफसीए की दर बरकरार रहेगी. बिजली का दाम 3.20 प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों ने विद्युत नियम आयोग में याचिका लगाई है. मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने सोमवार को एफसीए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया.

अब उपभोक्ताओं को 34 पैसे प्रति यूनिट एफसीए देना होगा. अभी तक 20 पैसे प्रति यूनिट एफसीए लगता था. बता दें कि हर तीन माह में एफसीए तय किया जाता है. एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी इस संबंध में विद्युत नियामक आयोग को याचिका दाखिल करता है. एफसीए की पुरानी दर 31 दिसंबर तक लागू थी. एक जनवरी से 31 मार्च तक एफसीए की नई दर प्रभावी रहेगी. 14 पैसे की बढ़ोतरी होने से मौजूदा एफसीए 34 पैसे प्रति यूनिट हो गई है.

बिजली उपभोक्ताओं को लगा करंट

गौरतलब है कि बिजली कंपनियों ने पिछले एक साल में अब तक एफसीए के नाम पर 37 पैसे की बढ़ोतरी की है. साल भर पहले कंपनियां माइनस 17 पैसे एफसीए वसूल रही थीं. 31 दिसम्बर तक एफीसीए की दर 20 पैसे प्रति यूनिट थी. बताते चलें कि एफसीए राशि बिजली कंपनी ईंधन या कोयले की अलग-अलग कीमत के आधार पर वसूल करती हैं. कोयला या ईंधन की कीमत मांग और आपूर्ति के आधार पर हर महीने बदलती है. इसके चलते बिजली उत्पादन की लागत भी बदल जाती है. बिजली उत्पादन कंपनियां इसकी वसूली बिजली वितरण कंपनियों से करती हैं.

जानें कितना आएगा बढ़ा हुआ बिल?

वितरण कंपनियां चार्ज बिजली उपभोक्ताओं पर लगाती हैं. एफसीए हर तीन माह में बदलता है. मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी के सीजीएम (रेवेन्यू) शैलेन्द्र सक्सेना का कहना है कि इस बार बिजली कंपनियों ने आयोग को एफसीए में 14 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाकर 34 पैसे प्रति यूनिट के प्रस्ताव को मंजूर किया है. मध्यप्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों ने सालाना टैरिफ बढ़ाने के लिए विद्युत नियामक आयोग में याचिका पेश की है. याचिका पर जनसुनवाई की डेट तय कर दी गई है. पूर्व विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर में 23 जनवरी, पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी ग्वालियर में 24 जनवरी और मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल में 25 जनवरी को जनसुनवाई होगी. फिलहाल बिजली के दाम में 3.20 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है.

MP: बीजेपी MLA आकाश विजयवर्गीय का दावा- 2000 करोड़ का विकास कार्य किया, कांग्रेस बोली- ये सच नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget