एक्सप्लोरर

MP: बीजेपी MLA आकाश विजयवर्गीय का दावा- 2000 करोड़ का विकास कार्य किया, कांग्रेस बोली- ये सच नहीं

सीएम शिवराज सिंह ने पार्टी का आंतरिक सर्वे कराने के बाद खराब छवि वाले विधायकों को छवि सुधारने के लिए छह महीने का समय दिया है. बताया जा रहा कि आलाकमान सुधार न करने पर ऐसे विधायकों के टिकट काट सकता है.

Indore News: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय (BJP MLA Akash Vijayvargiya) ने तैयारी शुरु कर दी हैं. इंदौर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में दो हजार करोड़ के विकास कार्य करने का दावा किया है. वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के नेताओं ने आकाश विजयवर्गीय के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके दावों में कोई सच्चाई नहीं है.

दरअसल मध्य प्रदेश में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर अभी से ही राजनीतिक पार्टियों के साथ नेताओं के जरिये टिकटों की दावेदारी को लेकर अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और इंदौर के क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा भी अपने क्षेत्र में दो से पांच जनवरी के बीच 51 करोड़ के भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम की योजना है. 

Agra Accident: आगरा में कंझावला जैसा कांड! सड़क हादसे में मारे गए मृतक के शव को रातभर रौंदती रही गाड़ियां

आकाश विजयवर्गीय ने किया ये दावा
इसी कड़ी में हाल ही में इंदौर स्थित गाड़ी अड्डा ब्रिज की तीसरी भुजा और उस पर नवनिर्मित दूधिया रोशनी का लोकार्पण कार्यक्रम सोमवार शाम को आयोजित किया गया. इस दौरान अपने संबोधन में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र क्रमांक तीन में दो हजार करोड़ के विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें से कई प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं. जबकि कुछ का कार्य प्रगति पर है. उन्होंने बताया कि 2 से 5 जनवरी तक ही 51 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाना है. 

कांग्रसे नेता ने ये कहा
कांग्रेस के पूर्व सचिव राकेश सिंह यादव ने कहा कि आकाश विजयवर्गीय अनेक विकास कार्यों को अपनी उपलब्धियों के तौर पर बताकर भूमिपूजन या शिलान्यास कर रहे हैं. जबकि यह सारे कार्य नगर निगम के पार्षदों और शिक्षा विभाग के साथ ब्रिज सेतू निगम के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराये गये कार्य हैं. लेकिन हक़ीक़त में विधायक आकाश विजयवर्गीय पहली बार विधायक बनने के बाद मात्र 18 विकास कार्यों पर सिर्फ 55.57 लाख रूपये ही खर्च कर पायें है. 

कांग्रेस नेता राकेश सिंह ने कहा कि प्रति वर्ष विधायक को ढाई करोड़ रूपये विकास कार्यों में खर्च हेतु मिलते हैं. इसका मतलब आकाश विजयवर्गीय लगभग 1.95 करोड़ की राशि खर्च ही नहीं कर पाये हैं. इंदौर में विकास कराने में सबसे कम राशि खर्च करने वाले विधायक आकाश विजयवर्गीय ही हैं. उन्होंने आकाश विजयवर्गीय के दावों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 31 मार्च से पहले यह ढाई करोड़ की राशि खर्च करनी थी, लेकिन अब मात्र दो माह में यह राशि खर्च भी नहीं हो सकती है क्योंकि, टेंडर प्रक्रिया में समय लगता है. इसका यह मतलब है की आकाश जी द्वारा किए जा रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है.

छवि सुधारने के लिए विधायकों को सीएम ने दिया समय
गौरतलब है की प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए पार्टी का आंतरिक सर्वेक्षण कराया. इसके तहत पार्टी आलाकमान के जरिये 127 विधायकों के साथ बात की गई, जिसमें से 40 फीसदी विधायकों के प्रदर्शन से पार्टी आलाकमान ने असंतुष्टि जताई है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा खराब प्रर्दशन करने वाले विधायकों के टिकट काटे जाने की बात कही जा रही है. 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खराब छवि को सुधारने के लिए विधायकों 6 माह का समय दिया है. वहीं विधायकों को प्रदर्शन में सुधार करने या विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के टिकट से इनकार करने की अंतिम चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है. यही कारण है विधायकों द्वारा अपने बचे हुए विधायक निधि से काम करने के लिए भूमिपूजन और लोकार्पण कर अपनी छवि को चमकाने में लगे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget