एक्सप्लोरर

Bhopal News: उमा भारती के तीखे तेवरों का असर, शराब दुकान के सामने लगा दूध का स्टॉल

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराब विरोधी अभियान का असर दिखने लगा है. जहांगीराबाद में एक शराब दुकानदार ने दुकान के सामने दूध का स्टॉल लगा लिया है व 20 रुपये ग्लास दूध भी बेच रहा है.

Bhopal News: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के शराब के खिलाफ अभियान का असर अब मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगा है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शराब दुकान संचालक ने अपनी दुकान के सामने दूध का स्टॉल लगा दिया है. शराब दुकान संचालक का मानना है कि शराब शरीर के लिए हानिकारक है, जबकि दूध फायदेमंद. शराब दुकान के सामने लगे दूध के स्टॉल को लोग आश्चर्य जनक निगाहों से देख रहे हैं.

शराब दुकानदार ने भी माना दूध सेहत के लिए फायदेमंद

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद स्थित शराब दुकान के संचालक संतोष सिंह ने अपनी दुकान के ठीक सामने दूध का स्टॉल लगा दिया हे. शराब दुकान संचालक संतोष सिंह का कहना है कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की है. यह दूध लोगों को 20 रुपये प्रति ग्लास की दर से बेचा जा रहा है. संतोष सिंह के अनुसार, दूध शरीर के लिए काफी फायदेमंद है. यही कारण है कि हमने अपनी दुकान के सामने दूध का स्टॉल लगाया है. 

उमा भारती के अभियान का असर

बता दें कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा उमा भारती अपने शराब बंदी अभियान को लेकर काफी चर्चा में हैं. बीते दिनों राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर में उमा भारती तीन दिन तक मंदिर में अस्थाई रूप से रही थीं. तीन दिवस के प्रवास के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम शिवराज सिंह चौहान को सीख भी दी थी. राजधानी भोपाल के बाद उमा भारती रामराजा की नगरी ओरछा के लिए रवाना हुई थीं. यहां एक दिन पहले ही उमा भारती ने शराब दुकान के सामने गाय बांध दी थी. उमा भारती ने अपने कहे अनुसार, मधुशाला को गौशाला बनाने का वादा निभाया.

शराब दुकानदारों में खौफ

बता दें कि पूर्व सीएम उमा भारती के तीखे तेवरों का असर मध्यप्रदेश के शराब दुकानदारों पर साफ तौर से देखा जा रहा है. बीते दिनों उमा भारती पिपरिया प्रवास पर गई थीं. यहां उनके काफिले को आता देख शराब दुकानदार ने अपनी दुकान का शटर गिरा दिया था. इसी तरह राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर में जिस मंदिर में उमा भारती तीन दिन तक रहीं वहां ठीक सामने शराब दुकानदार ने अपनी दुकान को ही ढंक दिया था. इससे साफ जाहिर है कि शराब दुकानदारों में उमा भारती का खौफ अब झलकने लगा है.

ये भी पढ़ें :-MP News: उमा भारती के मकसद पर पानी फेर सकता है ये आंकड़ा, MP में सुरा प्रेमियों की संख्या में हुआ इजाफा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget