एक्सप्लोरर

शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व, जानिए MP कैबिनेट की बैठक में और क्या हुए फैसले?

Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिक से अधिक किसानों का नामांकन सुनिश्चित कराने को कहा कहा है.  

MP Cabinet Meeting: इस वर्ष दशहरा पर्व मोहन यादव कैबिनेट शस्त्र पूजन के साथ मनाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद महेश्वर में दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगे. मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक के दौरान फैसला लिया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा पर्व शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा. सभी प्रभारी मंत्री जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे. उन्होंने कहा कि आगामी कैबिनेट की बैठक 5 अक्टूबर को दमोह के संग्रामपुर में होगी. संग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक रानी दुर्गावती को सम्मान देने के लिए सरकार का फैसला है.

मुख्यमंत्री को लंदन की टी-4 एजुकेशन संस्था द्वारा रतलाम के विनोबा सीएम राइज स्कूल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2024 के नवाचार श्रेणी में शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में शामिल होने संबंधी प्रमाण पत्र सौंपा गया.

कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री को सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. सभी मंत्री और जनप्रतिनिधि अधिक से अधिक किसानों का नामांकन सुनिश्चित कराएं. उन्होंने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का उपार्जन करने की बात कही.


शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व, जानिए MP कैबिनेट की बैठक में और क्या हुए फैसले?

दिसंबर तक इन जिलों में होगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 27 सितंबर को सागर में होगी. रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल में भी दिसंबर 2024 तक क्षेत्रीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि कोलकाता में रोड शो, उद्योगपतियों और निवेशकों से चर्चा का उत्साहवर्धक नतीजा रहा है. रोड शो और परिचर्चा सत्र के दौरान 700 से अधिक उद्योगपतियों और निवेशकों ने सहभागिता कर मध्य प्रदेश में निवेश करने की इच्छा दिखाई.

मोहन यादव कैबिनेट की बैठक के जानिये अहम फैसले

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित है, जिससे लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. देश के 16 प्रमुख उद्योग समूह प्रदेश में इकाई लगाने को इच्छुक हैं. बिरला समूह से बड़नगर में सीमेंट इकाई लगाने का आश्वासन मिला है. प्रदेश में परम्परागत उद्योगों को भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश ने 14 गुना वृद्धि दर्ज की है.


शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व, जानिए MP कैबिनेट की बैठक में और क्या हुए फैसले?

अगले दो वर्ष में 14 गुना वृद्धि की संभावना है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्धारित कार्य योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है. ग्रामोन्नयन अभियान के अंतर्गत 51 जनजातीय जिलों के 259 विकासखंडों में आयुष्मान, एलपीजी, मोबाइल मेडिकल यूनिट, कौशल विकास, होम स्टे, ग्रामीण विद्युतीकरण, टेलीकॉम गतिविधि जैसे कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

MP Politics: मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने सांसद प्रतिनिधियों को हटाया, जानिए क्या है मामला?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget