एक्सप्लोरर

Shivpuri: नहीं थम रहा बीजेपी की विकास यात्रा का विवाद, राजनीतिक बयानबाजी के बीच आपस में भिड़े कार्यकर्ता

Shivpuri News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिन पहले विकास यात्रा की सफलता की कहानी बताई थी. शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता की समर्थकों ने पिटाई कर दी.

MP BJP Vikas Yatra: बीजेपी की विकास यात्रा पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यात्रा पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. अब बीजेपी के अंदर भी बवाल की खबरें हैं. शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में एक मामला सामने आया है. विकास यात्रा को सफल बनाने की तैयारी में जुटे बीजेपी के मंडल मंत्री की पिटाई हो गई. आरोप बीजेपी समर्थित सरपंच के बेटे पर लगा है.

बता दें कि बीजेपी 5 फरवरी से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिन पहले यात्रा की सफलता की कहानी बताते हुए कहा कि, "हमारी विकास यात्राएं निरंतर जारी हैं. विकास यात्रा में अब तक 27 हजार 421 लोकार्पण और 20 हजार 676 शिलान्यास हुए हैं. 4 लाख 88 हजार 146 बहनों-भाइयों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान भी हुआ है." सीएम चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि, घोटाले और झूठे वादे करने वालों को विकास दिखाई नहीं देता.

विकास यात्रा पर जारी है विवाद

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी दो दिन पहले छिंदवाड़ा में दावा किया कि 160 जगह बीजेपी की विकास यात्रा का विरोध हो चुका है. उन्होंने कहा कि,"आप वीडियो में देख रहे हैं. जगह-जगह विकास यात्रा का विरोध हो रहा है. पुलिस प्रशासन और पैसे से शासकीय यात्रा है. प्रदेश में 160 जगह विकास यात्रा का विरोध हुआ है. मैंने तो कहा था कि बीजेपी की विकास यात्रा नहीं, निकास यात्रा है. उनको निकालनी थी तो हिसाब यात्रा निकालते."

बीते रोज विकास यात्रा कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कुटवारा, श्रीपुर चक्क, कुसुअन, तरावली, मडवासा, पीरोंठ और रामगढ़ में पहुंचने वाली थी. विकास यात्रा में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी 52.18 लाख रुपए के भूमि पूजन और लोकार्पण करनेवाले थे. कुटवारा में मड़ीखेड़ा जल प्रदाय योजना अंतर्गत बन रही पानी की टंकी का भूमिपूजन के साथ साथ हितग्राहियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया जाना था. 

बीजेपी के मंडल मंत्री की पिटाई

कोलारस में बदरवास मंडल मंत्री दुर्गा प्रसाद शर्मा पिरोठ विधायक का स्वागत बैनर लगाने पहुंचे थे. बीजेपी समर्थित सरपंच लाड़कुंअर के बेटे प्रवल यादव ने बैनर लगाने का विरोध करते हुए मंडल मंत्री दुर्गा प्रसाद शर्मा को पीट दिया. शर्मा ने आरोप लगाया कि पिरोठ के सरपंच पुत्र प्रवल यादव, सहयोगी सील यादव, शुभम यादव, रामकृष्ण यादव, प्रताप यादव ने स्वागत बैनर लगाने से रोका और लगाए हुए बैनरों को फाड़ दिया. मौके से निकलने के दौरान मारपीट करवा दी. बीजेपी बदरवास मंडल मंत्री ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है.

Ladli Bahana Yojana: अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश की 1 करोड़ महिलाओं को सौगात देने जा रहे CM शिवराज, ऐसे मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget