एक्सप्लोरर

Dindori Accident: एमपी के डिंडोरी सड़क हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा

Dindori Road Accident: डिंडोरी पहुंची मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी हादसे की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने के निर्देश दिए हैं.

Madhya Pradesh Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुए सड़क हादसे की उच्च स्तरीय जांच होगी. मध्य प्रदेश की सरकार ने इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर डिंडोरी पहुंची कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके (Sampatiya Uikey) ने उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया. इसके साथ ही मंत्री ने घायलों का समुचित इलाज करने के भी दिये निर्देश. बहरहाल पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को पुलिस हिरासत में लिया गया है. हादसे की वजह ओवरलोडिंग बताई जा रही है. 

सड़क दुर्घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का एलान किया है. सीएम डॉ. यादव ने डिंडौरी जिला प्रशासन को सभी जख्मी हुए लोगों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. 

डिंडोरी हादसे की होगी उच्च स्तरीय जांच

डिंडोरी पहुंची मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने मीडिया से बातचीत में कहा- ''मैं यहां सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आई हूं. यह एक बड़ा हादसा है. दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं. मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से हमने उनके परिवारों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की है. सीएम ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने के निर्देश दिए हैं."

डिंडोरी हादसे में 14 लोगों की मौत

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के डिंडोरी में गुरुवार (29 फरवरी) को दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. पिकअप गाड़ी के पलटने से 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 लोग जख्मी हुए हैं. हादसे का शिकार हुए लोगों में 6 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं. वहीं, सभी घायलों को शहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पिकअप में 45 लोग सवार थे. हादसे की वजह ओवरलोडिंग बताई जा रही है. डिंडोरी में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का फिटनेस भी वैध नहीं है.

ये भी पढ़ें: MP: एमपी में लागू होगा 'गुजरात मॉडल', परिवहन विभाग के चेक पोस्ट जल्द होंगे डिजिटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget