एक्सप्लोरर

MP: एमपी में लागू होगा 'गुजरात मॉडल', परिवहन विभाग के चेक पोस्ट जल्द होंगे डिजिटल

MP Transport Checkpost: एमपी में परिवहन विभाग की चेक पोस्ट गुजरात मॉडल की तरह ऑनलाइन होने जा रही है. सरकार का उद्देश्य है कि चेक पोस्ट पर घंटों तक लगने वाले जाम को भी खत्म किया जाए.

MP News: मध्य प्रदेश सरकार परिवहन विभाग के चेक पोस्ट को गुजरात मॉडल की तरह ऑनलाइन करने जा रही है. इससे होने वाले फायदे से वाहन मालिक ही नहीं बल्कि वाहन चालक भी काफी खुश है. चेक पोस्ट ऑनलाइन हो जाने से भ्रष्टाचार भी थमेगा. इसके अलावा यातायात भी सुलभ और सरल हो जाएगा. मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh) घोषणा की है कि मध्य प्रदेश की परिवहन विभाग की चेक पोस्ट को गुजरात मॉडल की तरह ऑनलाइन किया जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इसी प्रकार की मंशा जताते हुए नए कदम उठाने के संकेत दिए हैं. सरकार का उद्देश्य है कि चेक पोस्ट पर घंटों तक लगने वाले जाम को भी खत्म किया जाए. इसके अलावा डिजिटल इंडिया जैसे महत्वपूर्ण अभियान से वाहन मालिक और परिवहन विभाग चेक पोस्ट पर भी सीधे रूप से जुड़ जाए. वर्तमान समय में वाहन के रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस से लेकर संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है. वर्तमान में मध्य प्रदेश में 47 चेक पोस्ट हैं जोकि राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ की सीमाओं से लगे हुए हैं.

कैसा है गुजरात का ऑनलाइन चेक पोस्ट मॉडल
गुजरात देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर परिवहन विभाग की 16 चेक पोस्ट को ऑनलाइन कर दिया गया है. इसके अलावा चेक पोस्ट को पेपर लेस भी कर दिया गया है. यदि वन मलिक ऑफलाइन भुगतान करना चाहे तो उन्हें ऑफलाइन भुगतान की भी सुविधा है. हालांकि ऑनलाइन चेक पोस्ट हो जाने से यातायात भी सुलभ हो गया है चेक पोस्ट पर जो घंटे तक जाम लगता था, उससे भी निजात मिल गई. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी गुजरात मॉडल की तरह मध्य प्रदेश के चेक पोस्ट को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है.

कांग्रेस ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कुछ ही दिनों पहले ट्रांसपोर्ट विभाग के भ्रष्टाचार को लेकर चेक पोस्ट पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में प्रतिदिन चेक पोस्ट पर भारी भ्रष्टाचार के जरिए मोटी रकम वसूली जा रही है. कांग्रेस ने अभी आरोप लगाया था कि परिवहन विभाग की चेक पोस्ट को निजी हाथों में ठेके पर दे रखा है. इन आरोपों के जवाब में सरकार ने परिवहन चेक पोस्ट पर गुजरात मॉडल लागू करने का बयान दे दिया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि परिवहन विभाग के चेक पोस्ट पूरी पारदर्शिता के साथ चलेंगे.

ये भी पढ़ें- MP: राम वन गमन पथ के बाद अब भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों होंगे विकसित, CM मोहन यादव ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget