एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह ने ढूंढा CM मोहन यादव का 6 साल पुराना पत्र, कहा- 'अब आप खुद मुख्यमंत्री हो गए...'

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने सीएम यादव को 2018 का पत्र याद दिलाया जिसमें उन्होंने अतिथि शिक्षकों की नियमित नियुक्ति की मांग की थी. उन्होंने कहा कि अब मोहन यादव खुद सीएम हैं, अपनी मांग पूरी करें.

Digvijaya Singh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम सीएम डॉ. डॉ. मोहन यादव को पुराना खत याद दिलाया. उन्होंने सीएम मोहन यादव द्वारा लिखा गया साल 2018 का एक पत्र शेयर किया और अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की मांग उठाई. 

दिग्विजय सिंह ने कहा, "पूर्व में मुख्यमंत्री खुद जिस मांग को उठा रहे थे आज उसे पूरा करने के लिए वह खुद सक्षम हैं."

2018 में मोहन यादव ने लिखा था सीएम को पत्र
कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह 15 मार्च 2018 का एक पत्र वायरल किया है, जो अतिथि शिक्षकों द्वारा तत्कालीन उज्जैन दक्षिण विधायक डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन देने के संबंध में था. यह पत्र उस समय मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा था. 

पत्र में उल्लेख किया गया था कि अतिथि शिक्षकों को नियमित या संविदा नियुक्ति दी जाना चाहिए. दिग्विजय सिंह ने अब यही मांग वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने रख दी है. उन्होंने कहा है, "जब आप विधायक थे, तब आप अतिथि शिक्षकों के पक्ष में सीएम को पत्र लिखते थे. अब प्रभु की कृपा से आप खुद सीएम हैं तो अतिथि शिक्षकों को उनके अनुभव और योग्यता के अनुसार नियमित करने की कृपा करें".

क्या था साल 2018 में लिखे गए पत्र में?
दरअसल, साल 2018 में उज्जैन दक्षिण विधायक के रूप में डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था. उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि अतिथि शिक्षक संगठन समिति जिला उज्जैन द्वारा उन्हें ज्ञापन प्रस्तुत कर यह निवेदन किया गया है कि प्रदेश में कार्यरत अतिथि शिक्षक 8 से 10 वर्षों से पूर्ण निष्ठा से अध्यापन कर रहे हैं. 

वर्ग एक के अतिथि शिक्षकों को 4500, वर्ग 2 के अतिथि शिक्षकों को 3500 और वर्ग 3 के अतिथि शिक्षकों को 2200 प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है जो कि दैनिक मजदूरी की तुलना में भी अति अल्प है. इनकी लंबी सेवा अवधि को देखते हुए इन्हें संविदा शिक्षक बनाए जाने की कार्रवाई अत्यंत अपेक्षित है. इसी के साथ पत्र में ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया था.

लंबे समय से सड़कों पर उतर रहे अतिथि शिक्षक
मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार हो या फिर कांग्रेस की, अतिथि शिक्षकों के आंदोलन का लंबा समय रहा है. साल 2018 में जब तत्कालीन दक्षिण विधायक डॉ. मोहन यादव ने पत्र लिखा था, उस समय मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी. अब डॉक्टर मोहन यादव के इस पत्र को आधार बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मांग उठा दी है. 

सरकार सभी वर्ग के लिए कर रही है काम- बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के मुताबिक, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सलाह की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का कभी हित नहीं किया.

यह भी पढ़ें: मंदसौर में तालाब के पास खेलने गए बच्चे शाम तक वापस नहीं आए, डूबने से तीनों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget