एक्सप्लोरर

एमपी में सोयबीन के भाव बढ़ाने के लिए दिग्विजय सिंह ने दिए सुझाव, BJP ने उठाए सवाल

MP News: सोयाबीन की फसल को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सोयाबीन की खरीद को लेकर दी गई सलाह के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन पर निशाना साधा है.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की मंडियों में अभी सोयाबीन की बंपर आवक आनी शुरू भी नहीं हुई है, उससे पहले ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सोयाबीन के भाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक करने के लिए सरकार को कई सुझाव अहम दिया है. प्रदेश में सोयाबीन के दाम को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रही है.

दिग्विजय सिंह ने सोयाबीन के दाम बढ़ाने को लेकर तीन महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. उनका कहना है कि सोयाबीन के भाव बढ़ाने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जाना चाहिए, जिससे बाहर से सोयाबीन की आवक पर रोक लगाई जा सके. इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने तेल स्टॉक लिमिट खत्म करने की भी मांग उठाई. सरकार ने तेल स्टॉक लिमिट की सीमा तय कर रखी है. इसके साथ मिल उद्योग में सोयाबीन के स्टॉक की सीमा भी तय है. 

इसके अलावा कमोडिटी एक्सचेंज में भी सोयाबीन को जोड़ने की राय दिग्विजय सिंह ने दी है. उनका दावा है कि अगर तीन कदम उठाए जाएं तो सरकार सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक किसानों को दिलवा सकती है.

दिग्विजय सिंह ने गेहूं-चने का दिया उदाहरण
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में गेहूं और चने की खरीदी मॉडल को सोयाबीन पर भी लागू करना चाहिए, उन्होंने कहा कि गेंहू का मॉडल MSP और बोनस पर खरीदी हुई. इसके अलावा चना खरीदी का मॉडल, इस साल MAPP योजना से हर सप्ताह MSP से ज्यादा भाव बढ़ाकर चना खरीदी हुआ है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकारी योजना MSP, MAPP, PDS PSS, PM-Asha आदि के जरिए भी सोयाबीन के दाम बढ़ाए जा सकते हैं.

दिग्विजय सिंह पर बीजेपी ने साधा निशाना
दिग्विजय सिंह को लेकर बीजेपी ने कटाक्ष किया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना का कहना है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी उस समय दिग्विजय सिंह को किसानों की याद क्यों नहीं आई? सचिन सक्सेना ने सवाल उठाते हुए कहा, "दिग्विजय सिंह के शासन काल में किसानों के साथ कर्ज माफी सहित कई प्रकार की धोखाधड़ी हुई." उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में किसानों की सरकार है और सरकार किसानों के हित में निर्णय लेगी. सोयाबीन की फसल बाजार में आने पर उचित दाम किसानों को मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget