एक्सप्लोरर

पार्टी के नेता ही करने लगे किनारा, मध्य प्रदेश की सियासत में अकेले पड़ने लगे दिग्विजय सिंह?

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की सियासत में जलवा बनाए रखने वाले दिग्विजय सिंह अब अलग थलग पड़ते दिख रहे हैं. आलम ये है कि उन पर किए गए हमलों के बचाव में कांग्रेस सक्रिय नजर नहीं आ रही है.

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सियासत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बगैर पूरी नहीं हो सकती. बीते तीन दशक से राज्य की सियासत में दिग्विजय सिंह का दबदबा कायम है, लेकिन कुछ दिनों से दिग्गी राजा पार्टी के भीतर अलग-थलग पड़ते दिख रहे हैं. वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलनों को लेकर बनाई गई समिति के प्रमुख भी हैं.

हालात से लड़ना और पार्टी के नेताओं व कार्यकतार्ओं के बीच मौजूद रहना उनकी खूबी रही है. लेकिन देखने में आ रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी के नेता ही उनसे किनारा करने लगे हैं, उसके चलते दिग्विजय सिंह को अकेले मोर्चा संभालना पड़ रहा है. राज्य में तीन विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा क्षेत्र में उप-चुनाव हो रहा है. इस उप-चुनाव में पार्टी की कमान पूरी तरह प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथ में है. हर तरफ मोर्चे पर कमलनाथ नजर आए और प्रचार में पार्टी का चेहरा भी कमलनाथ बने. दिग्विजय सिंह प्रचार के लिए सिर्फ खंडवा लोकसभा क्षेत्र में गए, हालांकि पृथ्वीपुर में उम्मीदवार का नामांकन पत्र भराने पहुंचे थे.

इसके अलावा पार्टी ने उनका कहीं भी इस्तेमालग नहीं किया. एक तरफ जहां उप चुनाव के प्रचार में पार्टी ने दिग्विजय सिंह को आगे नहीं बढ़ाया तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी के खिलाफ अकेले ही मोर्चा खोल रखा है. दिग्विजय सिंह ने पन्ना की रेत खनन का मामला उठाया और इसे लेकर लोकायुक्त तक जा पहुंचे, उनके इस अभियान में पार्टी का कोई भी बड़ा नेता साथ देता नहीं दिखा. इतना ही नहीं, बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हों या प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, या दूसरे नेता, सभी दिग्विजय सिंह पर निशाना साध रहे हैं लेकिन पार्टी दिग्विजय का बचाव करने आगे नहीं आ रही.

पन्ना रेत खनन का मामला उठाए जाने की वजह को कांग्रेस नेता के खिलाफ की गई प्रशासन की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष दिव्यारानी सिंह को पट्टे पर दी गई जमीन की अवधि निकलने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया, वहीं राष्टीय राजमार्ग पर बने होटल को भी गिराए जाने की कार्रवाई लंबित है. दिव्यारानी की गिनती दिग्विजय के करीबियों में होती रही है. पार्टी के सूत्रों का कहना है कि दिग्विजय को लेकर पार्टी के प्रदेश संगठन में अच्छी राय नहीं बन रही है. कई नेता तो यहां तक कहने लगे हैं कि अब दिग्विजय सिंह अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए बयानबाजी करते हैं. ट्वीट के सहारे दिग्गी का हमला पार्टी को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाता है. इन स्थितियों में पार्टी का संगठन दिग्विजय सिंह के साथ खड़ा नहीं हो रहा.

Drugs Case: नवाब मलिक के दावों पर बोलीं समीर वानखेड़े की पत्नी- निकाहनामा गलत नहीं, लोग चाहते हैं वह पद से हट जाएं

Pegasus Spyware Case: SC ने जासूसी जांच के लिए बनाई कमिटी, कहा- हम मूकदर्शक बनकर नहीं बैठ सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget