एक्सप्लोरर

कांग्रेस आज इंदौर में निकालेगी NOTA के समर्थन में रैली, दिग्विजय सिंह करेंगे अगुवाई

Indore Lok Sabha Election 2024: इंदौर लोकसभा सीट पर बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस NOTA अभियान चला रही है. कांग्रेस लगातार बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रही है.

Indore Lok Sabha Chunav 2024: इंदौर लोकसभा सीट से बीते माह अक्षय कांति बम चुनाव में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. वर्तमान में कांग्रेस का इंदौर सीट से कोई प्रत्याशी नहीं है. कांग्रेस 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए एक नई मुहिम छेड़ दी है. 

कांग्रेस ने "लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ" जन जागरण अभियान शुरु किया है. इसके तहत आज यानी शुक्रवार (10 मई) को कांग्रेस की तरफ से शाम 6 बजे जंजीर वाला चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक मौन जुलूस निकाला जाएगा. इसमें लोगों से चुनाव में NOTA बटन को वोट करने की अपील की जाएगी. इस जुलूस की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करेंगे.

कांग्रेस बीजेपी में नोटा को लेकर छिड़ी रार
इंदौर में NOTA को लेकर कांग्रस बीजेपी में रार जारी है. इसी क्रम में आज शामल लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ जन जागरण अभियान के तहत एक मौन जुलूस निकाला जा रहा है. बड़ी बात यह है कि इस मौन जुलूस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह शामिल होंगे, जो इसकी अगुवाई करेंगे. 

बता दें, इस अभियान के तहत इंदौर में कांग्रेस ने यह तय किया है कि वह लोगों को NOTA का बटन दबाने के लिए जागरूक करेगी. इंदौर में कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम के बीजेपी में शामिल हो जाने और नामांकन पर्चा वापस लेने के बाद कांग्रेस मैदान में नहीं है. ऐसे में कांग्रेस ने NOTA का विकल्प चुना है. कांग्रेस ने लोगों से NOTA बटन दबाकर बीजेपी को सबक सिखाने को कहा है.

बीजेपी पर कांग्रेस ने लगाया अपहरण का आरोप
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि इंदौर में उनके प्रत्याशी का अपहरण कर लिया गया है और भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि इंदौर में राजनीतिक माफिया पनप रहे हैं, जो इंदौर के व्यवहार के अनुरूप नहीं है. इंदौर के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ जो इस बार हुआ है.

विजयवर्गीय ने 8 लाख वोटों से किया जीत का दावा
कांग्रेस की NOTA का बटन दबाने के लिए अभियान छेड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमलावर है. बीजेपी चाहती है कि चुनाव में कम से कम NOTA का दबे, इससे उसे फायदा मिलेगा. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि इंदौर में बीजेपी 8 लाख मतों से जीतेगी और शंकर लालवानी इस बार इतिहास बनाएंगे.

सुमित्रा महजान कर चुकी हैं मुखालिफत
लोग कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी को ऐसा करने की जरूरत नहीं थी. यह बात इंदौर की पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी बोल चुकी है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह सब करने की आवश्यकता नहीं थी, इंदौर से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी वैसे भी लाखों मतों से जीत रहा था.

वहीं अक्षय बम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से पर्चा वापस लिया है, उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से मुझे समर्थन नहीं मिल रहा था.

मीडिया से चर्चा के दौरान अक्षय कांति बम ने कहा कि प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ता तैयार नहीं थे, मेरी अपनी ही टीम मैदान में काम कर रही थी. इसलिए मैंने कांग्रेस को छोड़ा है. 29 अप्रैल को हुए इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस बीजेपी में सियासी तल्खियां बढ़ गई हैं और उठापटक का दौरा जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ NOTA अभियान छेड़ दिया.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: एमपी के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, मांगा 85 पैसे का हिसाब, जानें- पूरा मामला

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget