एक्सप्लोरर

MP News: जन जागरण अभियान में बोले Digvijay Singh- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बदले की भावना से कांग्रेसियों पर करवा रहे पुलिसिया कार्रवाई

मध्य प्रदेश के दतिया में दिग्विजय सिंह ने एक अन्य जन संवाद कार्यक्रम में आरोप लगाया कि रोत्तम मिश्रा गृह विभाग के मुखिया होने का नाज़ायज़ फायदा उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं.

दतिया: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद व कांग्रेस की आंदोलन आयोजन समिति के अध्यक्ष  दिग्विजय सिंह कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा  सोनिया गांधी के निर्देश पर 14 नवंबर से 29 नवम्बर तक देशव्यापी जन जागरण अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों में पद यात्रा, जन संवाद, रात्रि विश्राम व प्रभात फेरी के कार्यक्रमों में लगातार शिरकत कर रहे हैं. कांग्रेस के जन जागरण अभियान की इस कड़ी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 21 नवम्बर को देर रात दतिया पहुंचे थे जहां वे ग्राम बिलौनी व खदरावनी में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपरांय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष रमेश चन्द्र उचाडिया के निवास पर रात्रि विश्राम किया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर की जा रही पुलिस कार्रवाई

दिग्विजय सिंह सुबह उपरांय में ग्रामीण वासियों के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए और जनता से उनकी समस्याओं पर चर्चा की. पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरी पदयात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के गृह मंत्री और दतिया क्षेत्र के विधायक नरोत्तम मिश्रा पर ही अपना संबोधन केंद्रित रखा. दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता दिग्विजय सिंह से शिकायत की थी कि समूचे दतिया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिन्हित करके उनके ऊपर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है. जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने बीती रात बिलौनी के जन संवाद से अपना रुख स्पष्ठ करते हुए नरोत्तम मिश्रा को अपने भाषण में समझाइश देना शुरू किया.


MP News: जन जागरण अभियान में बोले Digvijay Singh- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बदले की भावना से कांग्रेसियों पर करवा रहे पुलिसिया कार्रवाई

दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना

 उन्होंने कहा कि गृह मंत्री राजनीति के स्तर को इतना नीचे न गिराए. दिग्विजय सिंह ने एक अन्य जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि वे भी 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन कभी भी उन्होंने किसी बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित नही किया. उन्होंने आरोप लगाया कि नरोत्तम मिश्रा गृह विभाग के मुखिया होने का नाज़ायज़ फायदा उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर परिस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हैं और दतिया क्षेत्र के स्थानीय विधायक नरोत्तम मिश्रा को भी ये ध्यान रखना चाहिए कि बीजेपी सरकार हमेशा नही रहने वाली, और न ही वे हमेशा गृह मंत्री रहेंगे.


MP News: जन जागरण अभियान में बोले Digvijay Singh- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बदले की भावना से कांग्रेसियों पर करवा रहे पुलिसिया कार्रवाई

बढ़ती महगाई पर अंकुश लगाने के लिए जनता से मांगा समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जन संवाद के दौरान जन जागरण अभियान की प्रासंगिकता भी समझाई कि आखिर क्यों कांग्रेस पार्टी पूरे देश में ये अभियान चला रही है. दिग्विजय सिंह ने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए जनता से समर्थन मांगा कि वे महंगाई के खिलाफ चलाये जा रहे कांग्रेस के अभियान में शामिल हों जिससे बेलगाम सरकार पर नकेल कसी जा सके.

दिग्विजय सिंह ने संवाद कार्यक्रम में जनता से सीधी बात की

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दतिया जिले के प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित जन जागरण पद यात्रा में ग्राम उपरांय से ग्राम बड़ौनी तक लगभग 18 किलोमीटर चले इस दौरान उन्होंने ग्राम नन्दपुर, सहपुरा, बामरौल, बरगांय, सिनावल व बड़ौनी में जन संवाद कार्यक्रम में जनता से सीधी बातचीत की व जन जागरण अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नम्बर 1800212000011 पर मिस्ड कॉल देने व अभियान से जुड़ने की पूरी प्रक्रिया समझाई.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण करने के बाद मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र के पन्ना जिले में जन जागरण अभियान में शामिल होने के लिए रवाना हो गए. वे जन जागरण अभियान के अंतर्गत रात्रि विश्राम पन्ना जिले के अजयगढ़ के विश्राम भवन में करेंगे.

ये भी पढ़ें

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 'सॉल्वर गैंग' के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

UP Scholarship Scheme: धर्म, जाति का बंधन नहीं, अगर आर्थिक रुप से कमजोर हैं तो पढ़ाई के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप, 57 लाख बांटे जाते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget