एक्सप्लोरर

MP Elections: इंदौर में कांग्रेस नेताओं को दिग्विजय सिंह की दो टूक- 'टिकट मांगोगे तो नहीं दूंगा, अपने क्षेत्र में काम...'

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह उन 66 सीटों का दौरा कर रहे हैं जहां कांग्रेस को 2018 में हार मिली थी. इसी क्रम में वह कार्यकर्ताओं से मिलने इंदौर पहुंचे.

MP Election 2023: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) इंदौर (Indore) दौरे पर आए और बैठक करके यहां से चले भी गए. लेकिन अपने पीछे कांग्रेसियों के लिए बड़ा सवाल छोड़ गए, वह यह कि आखिर कैसे और कब किस नेता को टिकट मिलेगा. जो नेता टिकट की टकटकी लगाकर बैठे हैं उनमें उनकी संख्या ज्यादा है जो युवा हैं और कांग्रेस (Congress) के टिकट फॉर्मूले पर फिट बैठते हैं. 

अपने दो दिन के दौरे पर इंदौर आए दिग्विजय सिंह आखिरकार अपनी रिपोर्ट बनाकर ले गए. इंदौर की विधानसभा दो,तीन और चार पर फोकस कर रही कांग्रेस के लिए ये तीनों ही विधानसभा जीतना किसी जंग जीतने से कम नहीं है. जाते-जाते दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं से कह गए कि कांग्रेस में टिकट के लिए कोई फॉर्मूला अबतक तय नहीं है. लेकिन इतना जरूर है कि जीतने वाले उम्मीदवार को पार्टी प्राथमिकता देगी. 

अपने क्षेत्र में करो मेहनत, टिकट की मत करो चिंता- दिग्विजय
इंदौर की जिन विधानसभाओं के कांग्रेसी नेता बड़ी मेहनत से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने अपनी फरियाद लेने आए थे उन्हें मुंह की खानी पड़ी. दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया कि 'मुझसे टिकट मत मांगो, अगर मांगोगे तो दूंगा नहीं, इससे अच्छा है अपने क्षेत्र में काम करो और मेहनत करो कि इस बार बीजेपी को हराकर हमारा उम्मीदवार जीते.'

इंदौर की तीन सीटों का समझें गणित
इंदौर की तीनों विधानसभाओं में से दो नम्बर विधानसभा 1993 से, चार नम्बर विधानसभा 1990 से और पांच नम्बर विधानसभा 2003 से कांग्रेस से दूर है. यानि यहां कांग्रेस के उम्मीदवार को मुंह की ही खानी पड़ी है. आंकड़े देखें तो पता चलता है कि इन तीनों सीटों पर बीजेपी के महज 5 प्रत्याशियों ने कांग्रेस के 15 चेहरों को मात दी. बात करते हैं कैलाश विजयगर्वीय के गृह क्षेत्र यानि इंदौर विधानसभा 2 की तो यहां बीजेपी 1993 में जीती. 1993 से 2003 तक कैलाश विजयवर्गीय यहां जीते और फिर 2008 से 2018 तक रमेश मेंदोला ने बीजेपी का झंडा गाड़े रखा.

1990 से यहां बीजेपी का है परचम
वहीं, विधानसभा 4 में 1990 में कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को मात दी तो फिर 1993 से 2003 तक लक्ष्मण सिंह गौड़ ने जीत का परचम लहराया और फिर उनकी पत्नी मालिनी गौड़ 2008 से विजयी भवः का आर्शीवाद लेती आ रही हैं. इसी प्रकार पांच नम्बर विधानसभा का हाल है. यहां कांग्रेस की ओर से महेंद्र हार्डिया किलाबंदी करके खड़े हैं. 

कांग्रेस से चिंटू चौकसे भर रहे दम
दिग्विजय सिंह के दौरे के बाद विधानसभा दो में चिंटू चौकसे ने फिर से विधायक पद उम्मीदवार के लिए दम भर लिया है. युवा होने के नाते उनका सिक्का चल भी सकता है. वहीं विधानसभा चार में कमलनाथ के चहेते गोलू अग्निहोत्री और अक्षय बम उम्मीदवार हो सकते हैं. विधानसभा 5 में कांग्रेस सत्यनारायण पटेल और स्वप्निल कोठारी के बीच टिकट की खींचतान हो सकती है. 

ये भी पढ़ें-  MP: जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी सृष्टि, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची मासूम

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget