एक्सप्लोरर

इंदौर को 'महानगर क्षेत्र' के रूप में विकसित करने के लिए खाका तैयार, इन जिलों को भी किया गया शामिल

Indore Metropolitan Area: इंदौर को महानगर क्षेत्र के रूप में विकसित करने का खाका तैयार हो गया है. महानगर क्षेत्र के प्रारूप को फाइनल करने के लिए जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया गया.

Indore News Today: इंदौर महानगर क्षेत्र (Indore Metropolitan Area) का ड्राफ्ट तैयार हो गया है. जिसे अंतिम रूप देने के लिए जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया गया. इस ड्राफ्ट में धार, उज्जैन और देवास के हिस्से भी शामिल किए गए हैं. 

कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापक जनहित में रीजनल प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. इस प्रारूप का मकसद इंदौर को महानगरीय दृष्टिकोण से विकसित करना है. इससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

महानगर में चार जिलों के हिस्से शामिल
प्रस्तावित इंदौर महानगर क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 8676 वर्ग किलोमीटर है. इस क्षेत्र में इंदौर, धार, उज्जैन और देवास जिलों के हिस्से शामिल हैं, अब इस इंदौर महानगर क्षेत्र के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया गया.

इसके बाद इंदौर महानगर क्षेत्र का विकास कार्य शुरू किया जाएगा. इस बैठक में आईडीए के सीईओ आरपी अहिरवार, नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय के संयुक्त संचालक सुभाष बनर्जी और अन्य अधिकारी मौजूद थे. वही कंट्री प्लानिंग से जुड़ी संस्था की प्रोफेसर रितु शर्मा मेहरोत्रा भी मौजूद थीं.

इंदौर महानगर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास
हालिया दिनों में इंदौर महानगर क्षेत्र मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और तेजी से विकसित हो रहा शहरी क्षेत्र बन गया है. एक अनुमान के अनुसार, सिर्फ इंदौर शहर की जनसंख्या 37 लाख से अधिक हो गई है. इंदौर मध्य भारत का प्रमुख आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र के रुप में उभर रहा है. 

आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स सहित अन्य क्षेत्रों में इंदौर महानगर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. इससे सैकड़ों उद्योगों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. इसके अलावा इंदौर महानगर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार की कोशिश जारी है.

इंदौर से उज्जैन तक दौड़ेगी मेट्रो
सिंहस्थ-2028 के पहले इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो चलाने का प्रस्ताव पास हो गया है. जिससे 79 किलोमीटर का सफर केवल 55 मिनट में पूरा हो जाएगा. प्रस्तावित वंदे मेट्रो की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. 

यह परियोजना इंदौर और उज्जैन के बीच की दूरी को कम करेगी. जिससे यात्रियों को आवगमन में समय की बचत के साथ सुरक्षित और सुखद यात्रा करने में भी मदद मिलेगी. वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट का काम सिंहस्थ-2028 से पहले तक पूरा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Agniveer Bharti: भोपाल में 22 से 30 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती, 15 जिलों के युवा हो सकेंगे शामिल, जानें डीटेल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget