एक्सप्लोरर

Dhar: बीच सड़क अचानक अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाइक को चपेटे में लिया, 4 लोगों की मौके पर मौत

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों पर अनियंत्रित ट्रक चढ़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

MP News: इंदौर (Indore) के नजदीकी जिले धार (Dhar) में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. य़हां एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक पर जा गिरा जिससे उस पर सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हालांकि इस घटना में वह भी घायल हुआ है तो फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार कराया जा रहा है.

धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यहां इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर माछलिया घाट के भंडारिया गांव में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, यहां एक ट्रक बेकाबू होकर मोटर साइकिल पर पलट गया, जिससे मौके पर ही मोटर साइकिल पर सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक झाबुआ की ओर से रही थी. वहीं,दुर्घटनाग्रस्त ट्रक यूपी से संंबंधित है. दुर्घटना में ट्रक चालक भी घायल हुआ है. 

टोल प्लाजा के एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाए गए घायल
घटना की जानकारी लगते ही राजगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. उनके साथ पुलिस की टीम भी मौजूद थी. पुलिस की टीम ने यहां टोल टैक्स एम्बुलेंस की मदद से बाइक सवारों और ट्रक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पहुंचाया. डॉक्टरों ने बाइक सवार सभी चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया. ट्रक चालक प्रताप को हाथ और पैर में चोट आई है. उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. प्रताप यूपी के कन्नौज शहर का रहने वाला है. बताया गया है कि बाइक सवार लोग झाबुआ जिले के सेमलिया खेडु गांव के निवासी थे. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें-  Coromandel Rail Accident: दिग्विजय सिंह के रेल मंत्री से तीखे सवाल, 'तीन महीने पहले किया गया था अलर्ट...कार्रवाई क्यों नहीं की?'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget