एक्सप्लोरर

MP: देवास में टीचर पर राधा-कृष्ण और तिरंगे की रंगोली बिगाड़ने का आरोप, भड़के मंत्री बोले- 'भगवान की...'

MP News: एमपी के देवास में एबीवीपी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिक्षक पर राधा-कृष्ण और राष्ट्रीय ध्वज की रंगोली को बिगाड़ने और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक ‘स्टेटस’ लगाने का आरोप लगाया है.

MP Latest News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक सरकारी कॉलेज के शिक्षक पर देवताओं और राष्ट्रीय ध्वज की ‘रंगोली’ को पैर से बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना देवास जिले के कन्नौद कस्बे में हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

मोहन यादव सरकार में खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भगवान की रंगोली के साथ कोई ऐसा करे, यह बर्दाश्त के बाहर है. उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा, “हम ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सकते.”

शिक्षक जुजैर अली रंगवाला के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज

वहीं देवास की जिलाधिकारी रितु राज ने बताया कि सहायक प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि शिक्षक जुजैर अली रंगवाला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) और 196 (धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आरोपी शिक्षक को उसके पद से हटा दिया जाएगा- एबीवीपी

एबीवीपी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में रंगवाला पर राधा-कृष्ण और राष्ट्रीय ध्वज की रंगोली को बिगाड़ने और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक ‘स्टेटस’ लगाने का आरोप है. जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को उसके पद से हटा दिया जाएगा और मामले को उच्च शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया है.

कॉलेज की जनभागीदारी समिति (स्थानीय समुदाय या अभिभावकों के प्रतिनिधित्व वाली समिति) के अध्यक्ष आकाश जौहरी ने बताया कि यह घटना एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई और इसका वीडियो करीब एक हफ्ते पहले वायरल हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वीडियोज

PM Modi Assam Visit: महाराष्ट्र मेयर पर सस्पेंस खत्म? पीएम मोदी का बड़ा संकेत! | Maharastra Mayor
Haryana: Nuh में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो की जलकर मौत | Road Accident | ABP News
Superfast News: सुबह की बड़ी खबरें | PM Modi | Manikarnika Ghat | Maharashtra New Mayor | ABP News
AI Startups के लिए Budget 2026 कैसे Game-Changer हो सकता है | Paisa Live
Manikarnika Ghat News: मणिकर्णिका घाट सरकार की सफाई पर मायावती ने किए ये सवाल | Varanasi | ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
ग्रीनलैंड को लेकर भड़के ट्रंप ने 8 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, अब यूरोपीय यूनियन ने उठाया बड़ा कदम, अमेरिका की बढ़ेंगी मुश्किलें
ग्रीनलैंड को लेकर भड़के ट्रंप ने 8 देशों पर लगाया टैरिफ, अब EU ने उठाया बड़ा कदम, US की बढ़ेंगी मुश्किलें
कब आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड, रोल नंबर हुए जारी
कब आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड, रोल नंबर हुए जारी
One-Sided Workout: एक ही मसल की एक्सरसाइज करना कितना खतरनाक, रीढ़ की हड्डी पर कितना पड़ता है असर?
एक ही मसल की एक्सरसाइज करना कितना खतरनाक, रीढ़ की हड्डी पर कितना पड़ता है असर?
Embed widget