एक्सप्लोरर

Dewas: 19 साल के शातिर चोर के कारनामे देख पुलिस के होश फाख्ता, भाई के साथ मिलकर 61 गाड़ियों पर किया हाथ साफ

Dewas Vehicle Thief Gang: देवास पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दो आरोपियों के पास से 61 वाहन बरामद किए गए. एक आरोपी की उम्र महज 19 साल है और चोरी की वारदात में भाई भी भागीदार है.

Vehicle Thief Gang Busted in Dewas: उम्र महज 19 साल और वाहन चोरी करने में माहिर शख्स को पकड़ने पर देवास पुलिस के होश उड़ गए. आरोप है कि नेमावर में रहने वाले तरुण मालवीय ने भाई कपिल के साथ मिलकर वाहन चोरी की 61 वारदातों को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 40 लाख रुपए कीमत के वाहन जब्त कर लिए. देवास एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने बताया कि नेमावर थाना पुलिस ने चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी बीच थाना प्रभारी राजाराम वास्कले को सूचना मिली कि हरदा की ओर से बिना नंबर की मोटरसाइकिल आ रही है.

वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 

पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल को जब्त कर वाहन चालकों को हिरासत में लिया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस मामले में पुलिस ने नेमावर थाना क्षेत्र के मालागांव में रहने वाले कपिल मालवीय और भाई तरुण मालवीय को सबसे पहले हिरासत में लिया. इसके बाद विनोद मालवीय निवासी सालिया खेड़ा जिला खंडवा को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 60 मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर बरामद किया गया है. जब्त किए गए वाहन की कीमत 40 लाख रुपए आंकी जा रही है. पुलिस के मुताबिक चोरी के वाहन से आरोपी अवैध लकड़ी का परिवहन और शराब की तस्करी करते थे. पुलिस की चेकिंग होने पर छोड़कर भाग जाते थे. आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

मालिकों को किया जा रहा सूचित

देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह का कहना है कि आरोपी कपिल मालवीय इंदौर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. उसके खिलाफ तुकोगंज, संयोगितागंज, हीरा नगर, परदेशीपुरा, तेजाजी नगर थाने में कई अपराध पंजीबद्ध है. इसके अलावा हरदा में भी तीन मामले दर्ज हैं. कपिल भाई विनोद के साथ मिलकर इंदौर में वारदातें करता था. इंदौर पुलिस के शिकंजा कसने पर नेमावर थाना क्षेत्र में आकर रहने लगा. डॉक्टर शिवराज सिंह ने कहा कि वाहन बरामद करने के बाद अब फरियादियों को भी सूचना दी जा रही है. माना जा रहा है कि आरोपियों से दूसरे जिलों की और भी वारदातों का पता चल सकता है. फिलहाल, आरोपियों ने इंदौर, देवास, खंडवा जिलों में वारदात करना कबूल कर लिया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 गैंगस्टर्स को किया अरेस्ट, विदेश में बैठे ‘आकाओं’ के इशारों पर कर रहे थे अपराध

दिल्ली का पाखंडी तांत्रिक गिरफ्तार, समस्याओं से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर युवती से किया रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget