एक्सप्लोरर

Dewas News: देवास में पत्नी का प्रेमी निकला पटवारी का कातिल, एसपी ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी

Patwari Murder Case News: देवास-भोपाल मार्ग पर हुए पटवारी के ब्लाइंट मर्डर का देवास पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मृतक की पत्नी के प्रेम जाल में फंसे आरोपी ने ही पटवारी को मौत के घाट उतारा था.

Dewas Murder Case: देवास-भोपाल मार्ग पर हुए पटवारी के ब्लाइंट मर्डर का देवास पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. कत्ल के आरोपी ने देवास एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस सब जानती है तो कातिल चौंक गया और उसने सारी जानकारी दे दी. मृतक की पत्नी के प्रेम जाल में फंसे आरोपी ने ही पटवारी को मौत के घाट उतारा था. देवास के बीएनपी थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले सोनकच्छ निवासी नीरज परते नामक पटवारी का शव मिला था. भोपाल मार्ग पर पुलिया के समीप पहुंची पुलिस ने पाया कि नीरज की हत्या गला रेतकर की गई है. पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि नीरज परते की 2 सप्ताह पहले रायसेन निवासी युवती के साथ शादी हुई थी.

विवाह के बाद से ही अनिल कुमार नामक युवती का प्रेमी उसके घर के आसपास चक्कर काट रहा था. उसने पहले तो नीरज परते के साथ दोस्ती की, उसके बाद उसे खाना खाने के बहाने ढाबे पर ले गया. भोजन के दौरान आरोपी अनिल कुमार ने नीरज को शराब पिला दी और फिर भोपाल मार्ग पर पुलिया के समीप ले जाकर उसका कत्ल कर दिया. आरोपी अनिल कुमार वारदात के बाद लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा. उसने पुलिस को यह भी बताया कि नीरज भोजन करने के बाद ढाबे से किसी और की बाइक पर बैठकर चला गया था. जब उसकी बातों पर पुलिस को संदेह हुआ तो एसपी डॉ शिव दयाल सिंह ने उसे तलब करने को कहा. इसके बाद अनिल कुमार गायब हो गया. उसे बीएनपी पुलिस देवास भोपाल से पकड़ कर लाई. 

आरोपी अनिल कुमार ने पकड़े जाने के बाद भी पुलिस को कई कहानी को सुनाई, मगर जब एसपी के सामने उसे खड़ा किया गया तो पुलिस कप्तान ने स्पष्ट शब्दों में बोल दिया कि पुलिस सब जानती है. इसके बाद अनिल कुमार के हौसले पस्त हो गए. उसने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली. आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मृतक की पत्नी से प्रेम करता था. इस पूरे मामले में मृतक की पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है. अगर कत्ल के मामले में पत्नी की भूमिका सामने आती है तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा. पुलिस के मुताबिक नीरज परते की पत्नी आरोपी अनिल कुमार को अपना मौसेरा भाई बताती रही. इसी वजह से अनिल कुमार एक दिन नीरज के घर भी रुक कर गया था. हालांकि जब आरोपी अनिल कुमार और मृतक की पत्नी के मोबाइल की जांच की गई तो घटना से 2 दिन पहले 1 दिन बाद तक की चैटिंग डिलीट करना पाया गया. इससे पुलिस का शक और पुख्ता हो गया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और अनिल के मोबाइल को ज़ब्त कर लिया है. उनकी चैटिंग भी रिकवर करने की कोशिश की जा रही है. 

PM Modi Meeting: यूपी चुनाव पर मंथन, 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, जानें पीएम मोदी के Kashi दौरे के दूसरे दिन का हाल

Nagpur Fake Rape Story: बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए युवती ने रची गैंगरेप की झूठी कहानी, ऐसे सच तक पहुंची पुलिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget