एक्सप्लोरर

MP Politics: बागेश्वर धाम और कुबेरेश्वर धाम की आड़ में सियासत, देवास सांसद और विधायक आए आमने-सामने

MP News: बागेश्वर धाम और कुबेरेश्वर धाम को लेकर देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक सज्जन सिंह वर्मा आमने-सामने है. दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं.

MP Politics: देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी (Dewas MP Mahendra Singh Solanki) ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) को बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) और कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) के पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) ने बैरंग लौटा दिया था. इसलिए कमलनाथ के खास समर्थक विधायक सज्जन सिंह वर्मा दोनों ही गुरुओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं. बता दें कि देवास के सोनकच्छ से कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पिछले दिनों बागेश्वर धाम और कुबेरेश्वर धाम को धर्म की बड़ी दुकान बताया था.

'कमलनाथ को दोनों संतों ने लौटा दिया था बैरंग'

बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि कमलनाथ पिछले माह बागेश्वर धाम और कुबेरेश्वर धाम के चक्कर लगाते हुए देखे गए थे. उनके साथ सोनकच्छ के विधायक सज्जन सिंह वर्मा भी मौजूद थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि कमलनाथ ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा से कांग्रेस का प्रचार करने की बात की थी. सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दावा किया कि दोनों ने संतों ने कमलनाथ की बात मानने से इंकार कर दिया. दोनों संतों ने साफ कर दिया था कि बीजेपी या कांग्रेस किसी का प्रचार नहीं करेंगे.

सांसद ने पत्रकारों को कहा आप सीख पढ़कर आए

इस वजह से सज्जन सिंह वर्मा दोनों गुरुओं का अपमान कर रहे हैं. सांसद ने कहा कि कोरोना काल में भी विधायक सज्जन सिंह वर्मा असफल रहे हैं. 38 साल से सोनकच्छ की राजनीति कर रहे विधायक इंदौर का विकास करते हैं. सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से पत्रकारों ने संसदीय क्षेत्र की कई विधानसभा सीटों पर निष्क्रिय रहने के बारे में पूछा. उन्होंने जवाब दिया कि आप सीख पढ़कर आए हैं मगर मैं आपके सभी सवालों का जवाब दूंगा. सांसद ने संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभा सीट पर हमेशा सक्रिय रहने का दावा किया.

उन्होंने कहा कि एक शरीर से आठों विधानसभा में लाखों लोगों के बीच एक समय पर नहीं पहुंच सकता. उन्होंने पत्रकारों से बार-बार कहा कि मुझे पता है, आप बड़ी तैयारी के साथ आएं हैं. विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने सांसद के आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आते ही सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को सोनकच्छ की याद आ जाती है. सांसद सोनकच्छ सहित कई विधानसभा क्षेत्रों से हमेशा लापता रहे हैं. उनका पत्रकारों को दिया जवाब उचित नहीं है. राजनीतिक द्वेष में उन्होंने मेरे खिलाफ गलत आरोप लगाए हैं. इसका जवाब चुनाव में सोनकच्छ की जनता सांसद को देगी. 
 

MP News: इंदौर में नंदलाई घाटी के पास दिखा एक बार फिर बाघ, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget