एक्सप्लोरर

Dwarka Expressway: द्वारका एक्सप्रेस वे के PM मोदी से उद्घाटन पर आई दीपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Dwarka Expressway Inauguration: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की द्वारका एक्सप्रेस वे के PM मोदी से उद्घाटन और एमपी के सीएम मोहन यादव के हरियाणा दौरे को लेकर प्रतिक्रिया आई है. वहीं खट्टर सरकार को भी घेरा.

Dwarka Expressway Inauguration News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने वाले है. जिसको लेकर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत है लेकिन वो आए तो खट्टर सरकार ये जरूर बताए कि कौन से साल में वो परियोजना शुरू हुई थी, किसने काम शुरू करवाया, किसने मंजूर करवाया था. 

हुड्डा का खट्टर सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे कहा कि 10 साल की सरकार में पीएम मोदी एक महीने के अंदर तीसरी परियोजना का उद्घाटन करने वाले है पहली रोहतक-महम-हांसी रेल लाईन 2012 में हमारी सरकार ने इसे मंजूरी करवाकर शिलान्यास करवाने का काम हमने किया था. दूसरा देवरखाना में आयुर्वेदिक योगा अस्पताल वो 2011 में मैंने मंजूर करवाया था. 2014 तक उसकी बिल्डिंग का 70 प्रतिशत काम पूरा भी हो गया था. तीसरा द्वारका एक्सप्रेस वे भी हुड्डा सरकार की परियोजना है. उसी सरकार के समय इसपर काम भी शुरू हो गया था. हरियाणा सेक्शन का काम अब पूरा हुआ है. 

‘ये सरकार की विकासहीन कार्यशैली है’
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि खट्टर सरकार की तरफ से ये भी बताया जाए कि ये कब शुरू हुआ किसने शुरू करवाया. 10 साल के अंदर खट्टर सरकार ने इन तीन परियोजनाओं का पीएम मोदी से उद्घाटन करवाया जो हमारी सरकार में शुरू की गई थी इससे पता चला है कि पिछले 10 वर्षों में खट्टर सरकार ने कोई बड़ी योजना शुरू नहीं की है. ये सरकार की विकासहीन कार्यशैली है. हम विकास की तरफ प्रदेश को लेकर गए थे. 

मध्य प्रदेश की सीएम के दौरे पर भी बोले हुड्डा
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरियाणा दौरे को लेकर जब दीपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में कोई कहीं पर भी जा सकता है उनका स्वागत है. लेकिन पीएम मोदी और दूसरे प्रदेश के नेता जो यहां आ रहे है वो बताए कि संसद में जब मैंने पूछा था कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी कौन से प्रदेश में है तो मोदी सरकार ने जवाब दिया कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है जो 2014 के बाद तीन गुना ज्यादा बढ़ गई है. जब संसद में मोदी सरकार ने जवाब दिया है तो वो जब हरियाणा में आए तो वो मुख्यमंत्री को फटकार लगाकर जाए कि इस समस्या का नियंत्रण किया जाए. तो ज्यादा उचित होगा.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन रहेगा या नहीं? दुष्यंत चौटाला ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget