एक्सप्लोरर

एमपी शिक्षा मंत्री से ABVP ने की DAVV पेपर लीक की शिकायत, यूनिवर्सिटी में धारा 52 लगाने की मांग

Paper Leak issue in DAVV: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में परीक्षा से पहले कई विषयों के पेपर लीक हो गए. इसको लेकर एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.

DAVV Indore News Today: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री सार्थक जैन ने मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को एक पत्र लिखा है. इसके माध्यम से सार्थक जैन ने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर में निरंतर हो रहे पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर यहां धारा 52 लगाने की मांग की है.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के महानगर मंत्री सार्थक जैन ने पत्र में लिखा कि देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर में निरंतर पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं. यहां पर बीते 25 मई के एमबीए प्रथम सेमेस्टर का क्वांटिटेटिव टेक्नीक्स का पेपर होना था, लेकिन 24 मई को ही पेपर लीक हो गया. 

पत्र में आगे लिखा कि 28 मई को होने वाला अकाउंटिंग फ़ॉर मैनेजर्स का पेपर भी 27 मई को दोपहर में ही लीक हो गया. 30 मई को होने वाला आईटी एंड ई-बिजनेस फंडामेंटल का पेपर भी 29 मई को लीक हो गया, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उस पेपर को रातों-रात बदल दिया.

'कुलपति ने नहीं की कोई कार्रवाई'
एबीवीपी के महानगर मंत्री सार्थक जैन ने पत्र में लिखा कि पेपर बदले जाने के बाद भी लगभग 60 फीसदी पेपर पहले से ही छात्रों के पास आ गया था. एबीवीपी द्वारा कुलपति को यह समस्या बताने के बावजूद किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है. यूनिवर्सिटी ने पेपर लीक की घटना की FIR भी 30 मई को करवाई गई, जबकि पहला पेपर 24 मई को लीक हुआ था.

सार्थक जैन उच्च शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा, "कुलपति इस विषय पर कोई उचित निर्णय नहीं ले रही हैं, इसके अलावा प्रभारी परीक्षा नियंत्रक पर भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है. प्रभारी परीक्षा नियंत्रक को बचाने का कार्य कुलपति के जरिये लगातार किया जा रहा है.  कुलपति का इस प्रकार का आचरण यूनिवर्सिटी के प्रति उनकी उदासीनता को प्रकट करता है."

यूनिवर्सिटी में धारा 52 लगाने की मांग
इसके पहले भी यूनिवर्सिटी में हो रही विभिन्न प्रकार की अनियमितता सामने आई है और उन सभी में वर्तमान कुलपति की अकार्यक्षमता और अ-निर्णयक्षमता सामने में आई है. यह बताता है कि कुलपति यूनिवर्सिटी का कार्यभार संभाल पाने में अक्षम हैं. इसलिए ABVP यूनिवर्सिटी में हो रही विभिन्न समस्याओं पर कुलपति की उदासीनता को देखते हुए, आपसे मांग करती है कि धारा 52 लगाकर यूनिवर्सिटी और छात्रों के हित में उचित निर्णय लिया जाए.

बीएड में एक लाख छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में इस साल बीएड पाठ्यक्रम की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. यहां के 600 कॉलेजों में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक छात्रों ने पंजीयन कराया है, जिसमें लगभग 58 हजार सीटें हैं. 

पंजीयन के पहले दौर में 75 हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि उच्च शिक्षा विभाग (DHE) के तहत केंद्रीयकृत ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे दौर में एक सप्ताह के भीतर 33 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए. 

ये भी पढ़ें: एमपी में रेत खनन और परिवहन पर ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, खदानें बंद होने से मार्केट में बढ़ी किल्लत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget