एक्सप्लोरर

MP News: रत्नागिरी गांव में पर्यटकों के लिए क्रोकोडाइल सफारी शुरू, स्थानीय लोगों की कमाई बढ़ने की उम्मीद

Ratnagiri Village: 3 मई से रत्नागिरी गांव के क्रोकोडाइल सफारी की शुरुआत की गई है. इससे पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों के लिए कमाई बढ़ने की उम्मीद है.

Ratnagiri Village Tourism: रत्नागिरी गांव जाने वाले पर्यटक अब क्रोकोडाइल सफारी का मजा ले सकेंगे. पर्यटन और संरक्षण को बढ़ावा देने के प्रयास में राज्य द्वारा संचालित मैंग्रोव सेल ने रत्नागिरी जिले में क्रोकोडाइल सफारी (मगरमच्छ स्पॉटिंग) शुरू किया है. 3 मई से मैंग्रोव सेल द्वारा रत्नागिरी के खेड़ में कोंगों में क्रोकोडाइल सफारी की शुरुआत की गई थी. विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया है. ये ग्रामीण है पर्यटकों के गाइ़़ड का काम करेंगे.

सोनगांव में पर्यटकों को मिलेगा होमस्टे
सोनगांव पारिस्थितिकी पर्यटन स्थानीय समुदायों के उत्थान और मैंग्रोव और समुद्री जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य वन विभाग के मैंग्रोव और समुद्री जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई समुदाय आधारित संरक्षण पहल का एक हिस्सा है. गांव के मैंग्रोव स्थलों पर लगातार 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद करीब 30 ग्रामीण पर्यटकों को मैंग्रोव ट्रेल्स, नाव की सवारी, मगरमच्छ स्पॉटिंग, बर्ड वाचिंग पर ले जाएंगे. इसके साथ-साथ वे पर्यटकों को सोनगांव में होमस्टे भी प्रदान करेंगे.

सर्वे में नदी में 107 मगरमच्छों की पुष्टि

इसके लिए स्थानीय लोगों को पक्षी, मैंग्रोव और जैव विविधता विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया है. हालांकि वशिष्ठी नदी में कितने मगरमच्छ हैं इसकी कोई आधिकारिक गणना नहीं हैं, लेकिन स्थानीय लोगों ने नाव की सवारी के दौरान करीब 20 मगरमच्छों को देखा है. वहीं साल 2019-21 के बीच एक गैर सरकारी संगठन इला फाउंडेशन की ओर से किए गए सर्वेक्षण में गढ़ और वशिष्ठी नदी में 107 मगरमच्छ पाए गए थे.

मगरमच्छ सफारी से रोजाना 10-15 कमाई की उम्मीद

मुगर मगरमच्छ जिन्हें मार्श मगरमच्छ भी कहा जाता है, वे भारतीय उपमहाद्वीप, श्रीलंका, बर्मा, पाकिस्तान और ईरान के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं. मगरमच्छों को वन्यजीव अधिनियम की अनुसूची-I में शामिल किया गया है, इस सूची में विलुप्त, संकटग्रस्त जीवों को शामिल किया गया है. इको-टूरिज्म मैंग्रोव सेल के सहायक निदेशक वंदन झावेरी ने कहा कि मगरमच्छ सफारी का समय सुबह 7.30 से 6 बजे तक का होगा. यह नदी के उफान पर भी निर्भर करेगा, क्योंकि कम उफान के दौरान मगरमच्छ बड़े पैमाने पर दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि मगरमच्छ सफारी, नाव की सवारी और होमस्टे से प्रतिदिन 10 से 15 हजार रुपये की कमाई की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

MP News: पीएम मोदी की अपील का मध्य प्रदेश में असर, जल संकट से निजात के लिए होगा अमृत सरोवर का निर्माण

MP Covid-19 Update: मध्य प्रदेश में राहत की खबर, कोरोना के मरीजों की संख्या घटी, इस शहर में हैं ज्यादा एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget