एक्सप्लोरर

MP Corona Update: सावधान ! मध्य प्रदेश में कोरोना ने 7 दिन में ली 8 लोगों की जान, एक्टिव केसों में आया ढाई गुने का उछाल

MP Coronavirus Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के कारण पिछले एक सप्ताह में 8 लोगों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग समेत सरकार की भी नींद उड़ा दी है. कोरोना के कारण मौत का सिलसिला 22 जुलाई से शुरू हुआ था.

MP Coronavirus News: मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले एक सप्ताह में 8 लोगों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग के साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है. चिंता इसलिए भी है कि मौत का मामला भोपाल, जबलपुर और इंदौर में दर्ज किया गया है. इन शहरों की पहचान मध्य प्रदेश के बड़े हॉटस्पॉट के तौर पर रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 22 से 30 जुलाई के बीच प्रदेश में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के कारण मौत का सिलसिला 22 जुलाई से शुरू हुआ था.

प्रदेश में 22 जुलाई को पहली मौत मंदसौर में मौत दर्ज की गई थी. दूसरी मौत 25 जुलाई को जबलपुर में रिकॉर्ड की गई. वहीं 26 जुलाई को भोपाल से मौत की तीसरी खबर आई और 28 जुलाई को एक बार फिर भोपाल में ही कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया. जबलपुर में 29 जुलाई और उसी दिन इंदौर में कोरोना संक्रमण की वजह से दो लोगों की मौत के आंकड़े दर्ज हुए. वहीं 30 जुलाई को इंदौर और जबलपुर में 2 लोगों की मौत सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हुई .

वहीं अगर 7 दिनों के रिकॉर्ड की बात की जाए तो 8 लोगों ने दम तोड़ दिया है. इससे पहले लंबे अंतराल के बीच मौत की खबरें आ रही थी. जुलाई माह में 12 लोगों की मौत का मामला उजागर हुआ. इनमें से 8 लोगों की मौत महीने के अंतिम सप्ताह में हुई. स्पष्ट है कि कोरोना की रफ्तार के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. 

एक माह में 3 गुना बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या

एक माह में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में आए उछाल को देखा जाए तो आंकड़ा ढाई से 3 गुना के करीब पहुंच गया है. मध्य प्रदेश में 1 जुलाई को 592 मरीज सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज थे. लेकिन 29 जुलाई को कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1592 हो गई. वहीं 28 जुलाई को 1580 कोरोना के मरीजों की संख्या दर्ज की गई थी. 26 जुलाई को कोरोना मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा 1602 थी. प्रदेश में 31 जुलाई को कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1522 दर्ज की गई. इस तरह कोरोना मरीजों के आंकड़ों को देखा जाए तो ढाई से अधिक गुना उछाल देखने को मिल रहा है. 

जुलाई के पहले सप्ताह में बढ़े थे मौत के आंकड़े

जुलाई में कोरोना के कारण कुल मरने वालों की तादाद 12 रही है. इनमें दो जुलाई को जबलपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई थी. पांच जुलाई को भोपाल में कोरोना वायरस के कारण एक मौत का मामला सामने आया था. छह जुलाई को भी भोपाल में ही दूसरी मौत दर्ज की गई. 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव मरीज ने इंदौर में दम तोड़ दिया. 11 से 22 जुलाई के बीच एक भी व्यक्ति की मौत सरकारी रिकार्ड में दर्ज नहीं हुई. इसके बाद लगातार पॉजिटिव मरीजों की मौत के आंकड़े बढ़ने लगे. 

Sagar News: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चरम पर पहुंची लापरवाही, बुखार में ही कर दिया बच्ची का ऑपरेशन, दोनों आंखों से दिखना हुआ बंद

मास्क लगाने और सतर्कता बरतने की हिदायत

कोविड स्पेशलिस्ट डॉक्टर रोनक एलची के मुताबिक वर्तमान समय में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इसके अलावा मौत का ग्राफ भी ऊपर उठ रहा है. ऐसी स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. लोगों को मास्क लगाना चाहिए. इसके अलावा घर में हाथ पैर अच्छी तरह धोकर ही दाखिल होना चाहिए.

Sawan 2022: उज्जैन में महाकाल के दरबार में अगले 3 दिन उमड़ेगा शिव भक्तों का सैलाब, भीड़ संभालने के लिए किए गए हैं ये इंतजाम

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget